मोदी सरकार ने राष्ट्रपिता के हर सपने को किया पूरा: पीयूष गोयल
केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी सरकार राष्ट्रपिता के हर सपने को पूरा कर चुकी है।
मुंबई। केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता पीयूष गोयल ने स्वतंत्रता मिलने के बाद कांग्रेस को भंग करने के महात्मा गांधी के बयान की ओर इशारा करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी अपने गठन का उद्देश्य पूरा करने के बाद अप्रसांगिक हो गई। गोयल ने यहां महाराष्ट्र भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी सरकार राष्ट्रपिता के हर सपने को पूरा कर चुकी है। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी के बुधवार के एक बयान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, बापू ने 1947 में सही कहा था कि कांग्रेस को भंग कर देना चाहिये। मुझे लगता है कि आज हम कांग्रेस से जो कुछ सुनते हैं वह इस बात की फिर से पुष्टि करता है कि महात्मा गांधी 1947 में सही थे।
इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने अर्थव्यवस्था पर मोदी सरकार को घेरा तो गोयल ने मनमोहन को दिखाया आईना
तिवारी ने हिंदुत्व विचारक वी डी सावरकर को भारत रत्न देने की भाजपा की मांग पर कटाक्ष करते हुए कहा नागपुर में कहा था कि भगवा पार्टी महात्मा गांधी के हत्यारे नाथुराम गोडसे को यह सम्मान देने की मांग क्यों नहीं करती। केन्द्रीय रेल एवं वाणिज्य तथा उद्योग मंत्री गोयल ने कहा कि देश में हर कोई यह स्वीकार कर चुका है कि देश में एक ही नेता है जिसने महात्मा गांधी के एजेंडे को पूरा किया। वह व्यक्ति नरेन्द्र मोदी हैं और वो पार्टी भाजपा है।
At an Intellectual Meet in Mumbai, Maharashtra https://t.co/5yzCmGVE5H
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) October 17, 2019
अन्य न्यूज़