दुर्योधनों और दु:शासनों के खिलाफ श्रीकृष्ण की भूमिका में हैं पीएम मोदी, CM योगी बोले- रामभक्तों और राम द्रोहियों के बीच में चुनाव

Yogi
BJP
अभिनय आकाश । May 15 2024 5:42PM

ये चुनाव बहुत स्पष्ट रूप से हो चुका है। आज मैं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का बयान सुन रहा था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सच बोलने की आदत डालनी चाहिए। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का वैसे भी सफाया है। कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी, इन्होंने हमेशा बंटवारे की राजनीति की है। कांग्रेस का इतिहास है देश को पहले बांटा, फिर जाति, मत और मजहब के आधार पर बांटा, क्षेत्र और भाषा के आधार पर बांटा। आज फिर ये उसी प्रकार की विभाजन की राजनीति करना चाहते हैं।

सीएम योगी ने कहा कि एक तरफ सभी राम द्रोही खड़े हैं। राम भक्तों पर गोली चलाने वाले खड़े हैं। एक तरफ देश के खिलाफ गद्दारी करने वाले पाकिस्तान का राग अलापने वाले खड़े हैं। गरीब किसान, महिलाओं के साथ अत्याचार करने वाले खड़े हैं। भारतीय जनता पार्टी के रथ के सारथी बनकर मोदी जी श्रीकृष्ण की भूमिका में इस महाभारत में दुर्योधनों और दु:शासनों के खिलाफ खड़े हैं। आपका जो वोट कमल चुनाव चिह्न पर गया है। यही मोदी जी की सबसे बड़ी ताकत है। राम द्रोही हमेशा पराजित हुआ है। समाजवादी पार्टी की परंपरा रही है कि बड़ों को जबरदस्ती कुर्सी से उतारकर बाहर कर दो। 

इसे भी पढ़ें: Ayodhya में व्यापारी बोले, लोग मोदी और योगी सरकार के काम से खुश लेकिन चुनावी मुकाबला बराबरी का

ये चुनाव बहुत स्पष्ट रूप से हो चुका है। आज मैं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का बयान सुन रहा था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सच बोलने की आदत डालनी चाहिए। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का वैसे भी सफाया है। कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी, इन्होंने हमेशा बंटवारे की राजनीति की है। कांग्रेस का इतिहास है देश को पहले बांटा, फिर जाति, मत और मजहब के आधार पर बांटा, क्षेत्र और भाषा के आधार पर बांटा। आज फिर ये उसी प्रकार की विभाजन की राजनीति करना चाहते हैं। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के पांचवें चरण के लोकसभा चुनाव में कांटे का होगा संघर्ष, कम अंतर वाली सीटों पर सबकी नजर

झूठ बोलकर गुमराह करने की राजनीति करते हैं। 2012 में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, उन्होंने कहा था कि यहां जितने भी दलित महापुरुषों के स्मारक बने हुए हैं इन्हें तोड़कर कोई दूसरी चीज बनाएंगे..बांटो और राज करो के कांग्रेस के सिद्धांत का अनुसरण आज इंडी गठबंधन कर रहा है। संविधान में जितना संशोधन और जितनी छेड़छाड़ कांग्रेस ने की इतना किसी ने नहीं किया। आज भी कांग्रेस और सपा इस प्रकार का षड्यंत्र कर रहे हैं जो देश और समाज के लिए अपूरणीय क्षति हो सकती है। इंडी गठबंधन राम विरोधी है। ये अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ी जाति को मिलने वाले आरक्षण के विरोधी हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़