मोदी ने पूर्वोत्तर के लिए विकास के दरवाजे खोले: बिप्लव देब

modi-opened-doors-of-development-for-northeast-says-tripura-cm
[email protected] । Jan 21 2019 8:26PM

मुख्यमंत्री बिप्लव देब ने कहा कि जब साल 2014 में नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने त्रिपुरा समेत पूरे पूर्वोत्तर के लिए विकास के दरवाजे खोल दिए।

अगरतला। मुख्यमंत्री बिप्लव देब ने सोमवार को राज्य के विकास का पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देते हुए कहा कि त्रिपुरा को राज्य का दर्जा 1972 में मिला था लेकिन यहां विकास परियोजनाओं को गति प्रधानमंत्री मोदी की कमान में ही मिली। राज्य के 47वें स्थापना दिवस पर देब ने अपने संबोधन में कहा कि 21 जनवरी 1972 को त्रिपुरा को केंद्र शासित प्रदेश से पूर्ण राज्य का दर्जा मिला लेकिन इसके विकास के लिए कुछ ज्यादा नहीं किया गया।

इसे भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव को लेकर बोली कांग्रेस, मोदी बनाम भारत की है लड़ाई

उन्होंने कहा, ‘जब साल 2014 में नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने त्रिपुरा समेत पूरे पूर्वोत्तर के लिए विकास के दरवाजे खोल दिए । मोदी के सत्ता संभालने के बाद राज्य 2016 में ब्रॉड गेज रेलवे के मानचित्र पर आ गया।’ 2014 के बाद से त्रिपुरा से पांच सुपरफास्ट ट्रेनें शुरू की गयीं जिनमें राजधानी एक्सप्रेस, त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस, कंचनजंगा एक्सप्रेस, देवघर एक्सप्रेस और हमसफर एक्सप्रेस शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में प्रमुख लिंगायत संत शिवकुमार स्वामीजी का निधन, राजनेताओं ने जताया शोक

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को जल्द ही एक नया जलमार्ग मिल जाएगा जिसके माध्यम से यहां गोमती को बांग्लादेश में मेघना से जोड़ा जाएगा। देब के पास गृह मंत्रालय का भी कार्यभार है। उन्होंने कहा कि नयी सरकार के सत्ता में आने के बाद से दहेज हत्याओं समेत महिलाओं के खिलाफ अपराधों में बहुत अधिक कमी आयी है। उन्होंने कहा कि मैं सोचता हूं कि त्रिपुरा उसी दिन एक पूर्ण राज्य बनेगा, जब महिलाओं के खिलाफ अपराध एकदम समाप्त हो जाएंगे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़