मोदी देश के लिए भगवान का वरदानः शिवराज सिंह चौहान

[email protected] । Mar 11 2017 3:17PM

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को देश के लिये भगवान का वरदान बताते हुए आज कहा कि उनकी जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण देश को उन पर असीम विश्वास है।

भोपाल। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के नतीजों के रूझान में भाजपा के शानदार प्रदर्शन से उत्साहित मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश के लिये भगवान का वरदान बताते हुए आज कहा कि उनकी जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण देश को उन पर असीम विश्वास है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के नतीजों के रूझान के अनुसार, भाजपा के स्पष्ट तौर पर भारी विजय की ओर बढ़ने पर चौहान ने आज सुबह ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के लिये भगवान का वरदान हैं और उनकी जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण देश को उन पर असीम विश्वास है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘देश की जनता ने एक बार फिर बीजेपी4इंडिया के कुशल नेतृत्व पर विश्वास जताया है, जिसके परिणामस्वरूप जनता ने भारी मतों से पार्टी विजयी हुई है।’’ मुख्यमंत्री ने एक और ट्वीट में कहा, ‘‘हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की कार्यकुशलता, दिन रात के कठिन परिश्रम और अभूतपूर्व नेतृत्व क्षमता को इस विजय का श्रेय जाता है।’’ एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘‘बीजेपी4इंडिया को भारी मतों से मिली विजय में हमारे कार्यकर्ता साथियों की अपार मेहनत, बलिदान और प्रयास शामिल है। साथियों को जीत की बहुत-बहुत बधाई।’’

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़