भारत में 2022 में अमेरिका, ब्रिटेन और बांग्लादेश से सबसे अधिक आये विदेशी पर्यटक

पर्यटन मंत्रालय ने बुधवार को विश्व पर्यटन दिवस पर एक बयान में यह आंकड़ा साझा किया। बयान में कहा गया है, ‘‘2022 में भारत में विदेशी पर्यटक आगमन के लिए तीन शीर्ष स्रोत देशों में अमेरिका, बांग्लादेश और ब्रिटेन शामिल हैं।
वर्ष 2022 में भारत में विदेशी पर्यटकों के आगमन के मामले में अमेरिका, ब्रिटेन और बांग्लादेश तीन शीर्ष स्रोत देश रहे। आधिकारिक आंकड़ों से यह बात सामने आयी है।
पर्यटन मंत्रालय ने बुधवार को विश्व पर्यटन दिवस पर एक बयान में यह आंकड़ा साझा किया। बयान में कहा गया है, ‘‘2022 में भारत में विदेशी पर्यटक आगमन के लिए तीन शीर्ष स्रोत देशों में अमेरिका, बांग्लादेश और ब्रिटेन शामिल हैं।’’
बयान के अनुसार 2022 में भारत में 61.9 लाख विदेशी पर्यटक आये जबकि 2021 में उनकी संख्या 15.2 लाख थी।
अन्य न्यूज़











