लापता बेटी की तलाश में निकली मां को तीन दरिंदों ने दबोचा, करते रहे सामूहिक बलात्कार

mother
prabhasakshi

पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में अपनी लापता बेटी को खोज रही 36 साल की महिला के साथ तीन लोगों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि महिला ने होश में आने पर बृहस्पतिवार सुबह पुलिस में घटना की शिकायत दर्ज करायी।

नयी दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में अपनी लापता बेटी को खोज रही 36 साल की महिला के साथ तीन लोगों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि महिला ने होश में आने पर बृहस्पतिवार सुबह पुलिस में घटना की शिकायत दर्ज करायी।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री का निजी सचिव बताकर शख्स ने किया ठगी का प्रयास, दिल्ली पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने बताया कि उसने घटना के सिलसिले में पास के एक रेस्तरां में वेटर का काम करने वाले तीन लोगों नवीन सिंह (28), बिश्व मोहन आचार्य (26)और अक्षय तनेजा (30)को गिरफ्तार किया है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बताया कि वह अपनी 17 साल की लापता बेटी को तलाश रही थी, इसी दौरान वह एक व्यक्ति से मिली जिसने उसकी मदद करने की बात कही।

इसे भी पढ़ें: अंग्रेजी के साथ कोकणी को आधिकारिक भाषा के तौर पर इस्तेमाल को लेकर अदालत को पत्र लिखेगी गोवा सरकार

उन्होंने बताया कि महिला उस व्यक्ति और उसके दो मित्रों के साथ उनके किराए के मकान पर चली गई। पुलिस ने बताया कि इसी दौरान आरोपियों ने महिला को शीतलपेय दिया, जिसे पीकर वह बेहोश हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुबह होश आने पर उसे एहसास हुआ कि तीन लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज करके आगे की जांच की जा रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़