Mumbai: ‘बेस्ट’ के निजी बस चालकों की हड़ताल पांचवे दिन भी जारी

BEST
प्रतिरूप फोटो
ANI

सार्वजनिक परिवहन निकाय ‘बेस्ट’ के एक अधिकारी ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए राज्य के स्वामित्व वाली महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की बसों को सेवा में लगाया गया है।

मुंबई। बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) से संबद्ध निजी बस चालकों की वेतन वृद्धि और अन्य मांगों को लेकर हड़ताल रविवार को पांचवें दिन भी जारी रही। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निजी परिचालकों की कम से कम 704 बसें सड़कों से नदारद रहीं। सार्वजनिक परिवहन निकाय ‘बेस्ट’ के एक अधिकारी ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए राज्य के स्वामित्व वाली महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की बसों को सेवा में लगाया गया है।

इसे भी पढ़ें: Mumbai coast के निकट समुद्र में नाव पलटने से दो मछुआरों के डूबने की आशंका

अधिकारियों ने बताया कि हड़ताल के कारण 18 डिपो पर सेवाएं प्रभावित हुईं। शहर में ‘बेस्ट’ 27 डिपो से बसों का संचालन करती है। अधिकारी ने बताया कि बस परिचालकों के खिलाफ उनके साथ हुए समझौते की शर्तों के मुताबिक कार्रवाई की जा रही है। वेतन बढ़ोतरी समेत अन्य मांगों को लेकर निजी बस परिचालकों के चालकों ने बुधवार को हड़ताल शुरू की थी। प्रदर्शन कर रहे चालकों का दावा है कि पिछले तीन वर्ष में उनके वेतन की पर्याप्त वृद्धि नहीं हुई है और उनके लिए अपना घर चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि उनका वेतन ‘बेस्ट’ कर्मचारियों की तुलना में काफी कम है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़