Mumbai Goa Highway पर Rdx से भरा ट्रक ले जा रहे दो पाकिस्तानी नागरिक, Mumbai Police को मिली धमकी

mumbai police
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
रितिका कमठान । Jul 23 2023 4:16PM

मुंबई पुलिस को आए कॉल में एक व्यक्ति ने सूचना दी कि आरडीएक्स से भरा टैंकर के साथ पाकिस्तान के दो नागरिक गोवा जा रहे है। ये लोग मुंबई गोवा हाईवे से होकर गुजर रहे है। मुंबई कंट्रोल रूम को आए इस फोन कॉल के बाद तत्काल सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।

मुंबई पुलिस को रविवार यानी 23 जुलाई को एक फोन कॉल आया जिसके बाद हर तरफ अफरा तफरी मच गई। देश की आर्थिक राजधानी को दहलाने की एक और धमकी मिली है। मुंबई पुलिस को आए इस फोन के बाद हर तरफ हड़कंप मच गया। इस कॉल के जरिए चेताया गया कि आतंकी भारत के खिलाफ जबरदस्त साजिश रच रहे है। 

मुंबई पुलिस को आए कॉल में एक व्यक्ति ने सूचना दी कि आरडीएक्स से भरा टैंकर के साथ पाकिस्तान के दो नागरिक गोवा जा रहे है। ये लोग मुंबई गोवा हाईवे से होकर गुजर रहे है। मुंबई कंट्रोल रूम को आए इस फोन कॉल के बाद तत्काल सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। इसके बाद फॉन कॉल करने वाले व्यक्ति की तलाश में एक टीम जुट गई है। इस मामले में पुलिस की जांच जारी है। मुंबई पुलिस का कहना है कि पुलिस उस टैंकर की जांच में भी जुट गई है।

इस संबंध में जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई से मिली है। एएनआई ने ट्वीट किया है कि मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को एक धमकी भरा फोन आया, जिसमें फोन करने वाले ने बताया कि आरडीएक्स और दो पाकिस्तानी नागरिकों से भरा एक टैंकर मुंबई से गोवा जा रहा था। फोन करने वाले ने खुद को पांडे बताया। जांच जारी है: मुंबई पुलिस।

गौरतलब है कि ये पहला मौका नहीं है जब मुंबई पुलिस को इस तरह की धमकी मिली है। इससे पहले भी मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को कई धमकियों भरे कॉल आ चुके है। आंकड़ों के मुताबिक बीते 10 दिनों ये तीसरी धमकी पुलिस को मिली है। इससे पहले तीन दिन पूर्व भी ट्रैफिक कंट्रोल रूम को धमकी मिली थी, जिसमें मुंबई में 26/11 जैसे हमले दिए जाने की बात कही गई थी। ये धमकी एक अज्ञात शख्स ने दी थी, जिसने मुंबई को निशाना बनाने के अलावा उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार को भी निशाने पर बताया था। मुंबई पुलिस इस मालमे में भी लगातार छानबीन कर रही है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़