Murshidabad के सांसदों ने West Bengal CM से मुलाकात की, Loudspeaker हटाने पर जताई चिंता

Suvendu Adhikari
ANI

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के सांसद अबू ताहिर खान और जंगीपुर सांसद खलीलुर रहमान ने राज्य सचिवालय नबान्न में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने की कार्रवाई पर विरोध जताते हुए इसे तुरंत रोकने का अनुरोध किया। इसके साथ ही उन्होंने जिले में एसआईआर न्यायाधिकरणों में लंबित मतदाता मामलों के निपटारे के लिए 31 दिसंबर की समयसीमा तय करने की मांग की।

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के दो सांसदों ने शनिवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने को लेकर चिंता जताई। राज्य सचिवालय नबान्न में बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद अबू ताहिर खान ने आरोप लगाया कि राज्य में मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है। खान ने कहा, मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

बंगाल में मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है। कृपया इसे रोका जाए। हमें नमाज अदा करने की अनुमति दी जानी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Uttam Kumar जन्म शताब्दी पर West Bengal सरकार ने समिति बनाई, Sandip Ray बने अध्यक्ष

खान के साथ जंगीपुर के सांसद खलीलुर रहमान भी मौजूद थे। उन्होंने कहा, अदालत के निर्देशों का निश्चित रूप से पालन किया जाना चाहिए, लेकिन मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाना सही नहीं है। हमने सरकार से इस मामले पर गौर करने का अनुरोध किया है।

इसे भी पढ़ें: Durga Puja से पहले सरकारी कर्मचारियों को सौगात, 1 अक्टूबर से मिलेगा बढ़ा हुआ DA

साल 2024 में तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर मुर्शिदाबाद से दूसरी बार चुनाव जीतने वाले खान ने आरोप लगाया कि राज्य पुलिस मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने को लेकर जरूरत से ज्यादा सक्रिय हो रही है। उन्होंने कहा, हमने मुख्यमंत्री से मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई रोकने की अपील की है। दोनों सांसदों ने मुस्लिम बहुल जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) न्यायाधिकरणों में बड़ी संख्या में लंबित मामलों को लेकर भी मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की।

खान ने कहा, कई वास्तविक मतदाता, जिनके नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं, वे न्यायाधिकरण के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। देरी के कारण पासपोर्ट सत्यापन, जमीन का पंजीकरण और सरकारी कल्याण योजनाओं का लाभ लेने में दिक्कतें आ रही हैं। हमने राज्य सरकार से सुनवाई में तेजी लाने और प्रक्रिया 31 दिसंबर तक पूरी करने का अनुरोध किया है।

इसे भी पढ़ें: NCW अध्यक्ष विजया रहाटकर पश्चिम बंगाल दौरे पर, महिला सुरक्षा उपायों की करेंगी समीक्षा

बृहस्पतिवार को खान, रहमान और मुर्शिदाबाद जिले के एक अन्य सांसद यूसुफ पठान ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी और राज्य में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने का मुद्दा उठाया था।

All the updates here:

अन्य न्यूज़