एन बीरेन सिंह ने विधानसभा के सदस्य रूप में ली शपथ, CM फेस की नहीं हुई पुष्टि

एन बीरेन सिंह ने 12वीं मणिपुर विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। इससे पहले नवनिर्वाचित विधायक सोरोखैबम राजेन सिंह ने रविवार को प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ली थी। हिंगांग निर्वाचन क्षेत्र से एन बीरेन सिंह ने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी पी शरतचंद्र को 18,000 से अधिक वोट से हराया था।
इंफाल। मणिपुर विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की फिर वापसी हुई है। जिसके बाद एन बीरेन सिंह ने 12वीं मणिपुर विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। इससे पहले नवनिर्वाचित विधायक सोरोखैबम राजेन सिंह ने रविवार को प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ली थी। हिंगांग निर्वाचन क्षेत्र से एन बीरेन सिंह ने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी पी शरतचंद्र को 18,000 से अधिक वोट से हराया था।
इसे भी पढ़ें: 5 में से 4 राज्यों में सत्ता में वापसी के बाद भी, जानिए दुविधा में क्यों है बीजेपी
इस अवसर पर नवनिर्वाचित विधायक बिस्वजीत सिंह, वाई खेमचंद सिंह, गोविंददास कोंथौजम, मुख्य सचिव राजेश कुमार, पुलिस महानिदेशक पी. डौंगेल समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
N.Biren Singh was sworn in as a Member of the 12th Manipur Legislative Assembly at the Assembly Hall in Imphal, earlier today.
(Photo source: N. Biren Singh pic.twitter.com/f7CpGM3DZM— ANI (@ANI) March 14, 2022
CM फेस की नहीं हुई पुष्टि
आपको बता दें कि एन बीरेन सिंह ने विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली है लेकिन अभी तक उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण नहीं की है। उन्होंने बताया था कि नई सरकार 19 मार्च से पहले बनेगी, जब राज्य विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया था कि अगले कुछ दिनों में फैसला लिया जाएगा कि कौन नेतृत्व करेगा।
इसे भी पढ़ें: विपक्ष में ‘राजा’ तो बहुत लेकिन जो मोदी को टक्कर दे, वैसा ‘महाराजा’ अभी नहीं दिखता
कार्यवाहक मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि राज्यपाल ला गणेशन को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। आपको बता दें कि 60 सीटों वाले पूर्वोत्तर राज्य की भाजपा ने 32 सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि कांग्रेस को 5 सीटों से ही संतोष करना पड़ा है। इस दौरान राज्यपाल ने कहा था कि एन बीरेन सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है और वह स्थायी व्यवस्था होने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहेंगे।
अन्य न्यूज़














