पं दीनदयाल का धानक्या में राष्ट्रीय स्मारक एक माह में बनेगा: अध्यक्ष

National Memorial of Pandit Deendayal will be built in Dhankya

पं. दीनदयाल उपाध्याय का धानक्या में बन रहा राष्ट्रीय स्मारक का कार्य एक माह में पूरा होगा। यह स्मारक राष्ट्रीय विचारधारा के तीर्थ के रूप में विकसित होगा।

जयपुर। राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने कहा है कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का धानक्या में बन रहा राष्ट्रीय स्मारक का कार्य एक माह में पूरा होगा। यह स्मारक राष्ट्रीय विचारधारा के तीर्थ के रूप में विकसित होगा।

इसमें उनके विचारों, जीवन दर्शन एवं जीवन यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा। लखावत ने धानक्या में दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि स्मारक में पं. उपाध्याय की राजनैतिक यात्राएं, एकात्म मानववाद की उनकी विचार धारा तथा उनके जीवन से जुड़े प्रेरणास्पद प्रसंगों को अलग-अलग हिस्सों में दिखाया जाएगा।

यह उनके जीवन और सद्विचारों को जानने और समझने के लिए अध्ययन केन्द्र बनेगा। इससे पहले धानक्या रेलवे स्टेशन पर लखावत एवं रेलवे डीआरएम सौम्या माथुर सहित गणमान्य लोगों ने पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़