लखीमपुर खीरी जा रहे सिद्धू समेत कांग्रेस नेताओं को UP पुलिस ने हिरासत में लिया

Navjot Singh Sidhu

पंजाब कांग्रेस के मुताबिक नवजोत सिंह सिद्धू समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उत्तर प्रदेश पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उन्हें सरसावा पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश की लखीमपुर खीरी मामले को लेकर सियासत गर्मायी हुई है। आपको बता दें कि पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू पार्टी पदाधिकारियों के साथ लखीमपुर खीरी में पीड़ित किसान परिवार से मुलाकात करने के लिए जा रहे थे। इसी बीच उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस ने यमुना नगर-सहारनपुर सीमा पर हिरासत में ले लिया। 

इसे भी पढ़ें: नवजोत सिंह सिद्धू का अल्टीमेटम, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को गिरफ्तार नहीं किया तो मैं भूख हड़ताल करूंगा 

पंजाब कांग्रेस के मुताबिक नवजोत सिंह सिद्धू समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उत्तर प्रदेश पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उन्हें सरसावा पुलिस स्टेशन ले जाया गया। आपको बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू के साथ अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, विजयेंद्र सिंगला, गुरकीरत कोटली, परगट सिंह समेत कई विधायकों को हिरासत में लिया गया है।

इसे भी पढ़ें: अपनी मांग पर अडिग सिद्धू, चन्नी सरकार पर फिर उठाए सवाल, कहा- AG / DG बदलो वर्ना हम मुंह नहीं दिखा पायेंगे  

बीते दिनों कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, संगठन मंत्री केसी वेणुगोपाल समेत तमाम पदाधिकारी लखीमपुर पहुंचे थे। इससे पहले भूपेश बघले समेत तमाम  नेताओं को लखीमपुर जाने नहीं दिया जा रहा था। जिसके चलते तमाम नेताओं लखनऊ एयरपोर्ट के भीतर ही धरने पर बैठ गए थे।  

All the updates here:

अन्य न्यूज़