एनडी तिवारी अपने पुत्र सहित भाजपा में शामिल हुए

[email protected] । Jan 18 2017 12:52PM

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी आज अपने पुत्र रोहित शेखर के साथ भाजपा में शामिल हो गये। 90 वर्षीय तिवारी ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के घर जाकर पार्टी की सदस्यता ली।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी आज अपने पुत्र रोहित शेखर के साथ भाजपा में शामिल हो गये। 90 वर्षीय तिवारी ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के घर जाकर पार्टी की सदस्यता ली। शाह ने तिवारी और उनके पुत्र का पार्टी में स्वागत किया। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रह चुके तिवारी कांग्रेस से अपने पुत्र के लिए विधानसभा चुनाव का टिकट मांग रहे थे लेकिन इसकी संभावना नहीं बनते देख उन्होंने भगवा पार्टी का दामन थाम लिया।

उत्तराखंड में भाजपा 70 में से 64 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। माना जा रहा है कि बाकी बची सीटों में से एक पर रोहित शेखर को उम्मीदवार बनाया जायेगा। पार्टी ने यहां कांग्रेस से भाजपा का दामन थामने वाले कई लोगों को टिकट दिये हैं जिसका स्थानीय स्तर पर पार्टी कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़