NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने दाखिल किया नामांकन, PM मोदी समेत तमाम दिग्गज नेता रहे मौजूद

Droupadi Murmu
प्रतिरूप फोटो
ANI Image

राष्ट्रपति चुनाव के लिए राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, समेत राजग के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे। नामांकन दाखिल करने से पहले द्रौपदी मुर्मू ने संसद भवन में मौजूद राष्ट्रपति महात्मा गांधी की प्रतिमा को नमन किया और उस पर फूल चढ़ाए।

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव के लिए राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समेत राजग के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे। नामांकन दाखिल करने से पहले द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, संविधान निर्माता बीआर अंबेडकर और बिरसा मुंड की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

आपको बता दें कि द्रौपदी मुर्मू ने 4 सेट में नामांकन दाखिल किया। पहले सेट में प्रधानमंत्री मोदी प्रस्तावक और राजनाथ सिंह अनुमोदक बने। दूसरे सेट में जेपी नड्डा प्रस्तावक हैं और राजग दलों के मुख्यमंत्री अनुमोदक हैं। तीसरे सेट में हिमाचल और हरियाणा के विधायक प्रस्तावक और अनुमोदक हैं। जबकि चौथे सेट में गुजरात के विधायक प्रस्तावक और अनुमोदक हैं।  

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा

सभी लोग मिलकर करेंगे समर्थन

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू जो आदिवासी क्षेत्र से आती हैं मुझे लगता है कि पहली बार इस प्रकार के लोगों का चयन हुआ है। भारत की राजनीति में एक राष्ट्रपति के रूप में ये बहुत बड़ी बात होगी। मुझे लगता है कि सभी लोग मिलकर इनका समर्थन करेंगे।

राजग उम्मीदवार को लेकर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि सारे भारत के लोग और खासकर आदिवासी, जनजाति समाज के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं की एक आदिवासी, जनजाति महिला को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। आज़ादी के लंबे कालखंड के बाद ऐसा अभूतपूर्व फैसला हुआ है। यह ऐतिहासिक निर्णय हुआ है। 

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति चुनाव में संख्याबल जुटाने के मकसद से महाराष्ट्र सरकार को अस्थिर कर रही भाजपा: कांग्रेस 

घड़ियाली आंसू न बहाए विपक्ष

इसी बीच बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने विपक्ष पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष आज घड़ियाली आंसू न बहाए और महिलाओं का सम्मान करे क्योंकि हमारी संस्कृति महिला सम्मान की है। भारतीय संस्कृति से जुड़े लोग उनको मना नहीं करेंगे। विपक्ष से प्रार्थना है कि अपनी नाकामी न दिखाएं और सर्वसम्मति से द्रौपदी मुर्मू जी को चुने।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़