राजग की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू लखनऊ पहुंचीं, हवाईअड्डे पर स्वागत

Draupadi Murmu
ANI

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 18 जुलाई को होने वाले चुनाव के लिए समर्थन मांगने शुक्रवार को लखनऊ पहुंचीं। यहां अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह विमानतल पर मुर्मू का स्वागत किया गया।

लखनऊ। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 18 जुलाई को होने वाले चुनाव के लिए समर्थन मांगने शुक्रवार को लखनऊ पहुंचीं। यहां अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह विमानतल पर मुर्मू का स्वागत किया गया।

इसे भी पढ़ें: झारखंड : दुमका में स्कूल जा रही 12वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म

भाजपा मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार हवाईअड्डे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा ब्रजेश पाठक और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह समेत कई प्रमुख नेताओं ने गुलदस्ता और फूल मालाओं से मुर्मू का स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें: देश में अघोषित आपातकाल है, नाममात्र का राष्ट्रपति संविधान नहीं बचाएगा : यशवंत सिन्हा

इस दौरान राजग के सहयोगी अपना दल (एस) के कार्यकारी अध्यक्ष और योगी सरकार के मंत्री आशीष सिंह पटेल और निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) के अध्यक्ष व मंत्री डॉ. संजय निषाद भी मौजूद थे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने बताया कि मुर्मू शुक्रवार की शाम यहां लोक भवन (मुख्यमंत्री कार्यालय) के सभागार में भाजपा और सहयोगी दलों के सांसदों, विधायकों के साथ आयोजित बैठक में राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी के रूप में अपने समर्थन के लिए संपर्क और संवाद करेंगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़