MCC NEET-UG काउंसलिंग चार अगस्त से, आठ सितंबर से शुरू होगा शैक्षणिक सत्र

Neet Ug
AI Image

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने घोषणा की है कि अखिल भारतीय कोटा के तहत एमबीबीएस और अन्य स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों के लिए नीट-यूजी काउंसलिंग चार अगस्त से शुरू होगी। पहले दौर की काउंसलिंग चार से 17 अगस्त तक चलेगी, जबकि 2026-27 बैच के लिए शैक्षणिक सत्र आठ सितंबर से आरंभ होगा।

नयी दिल्ली, एक अगस्त अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू) के तहत एमबीबीएस और अन्य स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग का पहला दौर चार अगस्त से शुरू होगा और 2026-27 बैच के लिए शैक्षणिक सत्र आठ सितंबर से शुरू होगा। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने यह जानकारी दी। कमेटी द्वारा जारी काउंसलिंग कार्यक्रम के अनुसार, डीम्ड और केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए एआईक्यू काउंसलिंग का पहला दौर 4 अगस्त से 17 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा।

दाखिला लेने की अंतिम तिथि 22 अगस्त होगी। कार्यक्रम के मुताबिक एआईक्यू काउंसलिंग का दूसरा दौर 24 अगस्त से दो सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसके बाद तीसरा दौर 10 सितंबर से 18 सितंबर तक होगा।

राज्य कोटा की सीटों के लिए काउंसलिंग का पहला दौर 13 अगस्त से 22 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें उम्मीदवारों को 28 अगस्त तक प्रवेश लेना अनिवार्य होगा। दूसरा दौर 31 अगस्त से 8 सितंबर तक और तीसरा दौर 16 सितंबर से 26 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़