त्रिवेंद्र रावत होंगे उत्तराखण्ड के नये CM, शपथ शनिवार को

[email protected] । Mar 17 2017 5:52PM

भाजपा विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत उत्तराखण्ड के नये मुख्यमंत्री होंगे। देहरादून में नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों की बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया।

देहरादून। भाजपा विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत उत्तराखण्ड के नये मुख्यमंत्री होंगे। देहरादून में नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों की बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। वह शनिवार दोपहर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। देहरादून के होटल पैसेफिक में आयोजित विधायक दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा नेता श्याम जाजू और सरोज पांडे की उपस्थिति में रावत को नेता चुना गया।

विधायक दल का नेता बनाये जाने पर रावत ने विधायकों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का शुक्रिया अदा किया और कहा कि जो जिम्मेदारी उनको सौंपी गयी है वह उसे पूरी तत्परता से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि गरीबी उन्मूलन और पारदर्शी सरकार देना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि वह राज्य में सभी को साथ लेकर चलेंगे।

इस बीच, शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और कई कैबिनेट मंत्री उपस्थित रहेंगे। नये मुख्यमंत्री के नाम के ऐलान के बाद से राज्य भाजपा मुख्यालय में जश्न का माहौल है।

रावत डोइवाला क्षेत्र से तीसरी बार विधायक बने हैं। वह 2002 में पहली बार विधानसभा पहुंचे थे। उन्हें संघ और भाजपा अध्यक्ष की पहली पसंद बताया जाता है। वह संघ के प्रचारक रहने के साथ-साथ उत्तराखंड भाजपा के संगठन मंत्री रह चुके हैं। झारखंड के प्रभारी रहे रावत को झारखंड विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत का श्रेय भी मिला था।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़