BRICS Summit 2026 LIVE: नई दिल्ली में BRICS Summit को लेकर कड़ी सुरक्षा, रूसी राष्ट्रपति पुतिन पहुंचे

BRICS Summit 2026 LIVE:
ANI
Neha Mehta । Sep 11 2026 11:02AM

नई दिल्ली में 11 सदस्यीय ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। वहीं चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी 2020 की गलवान झड़पों के बाद छह साल में पहली बार भारत दौरे पर पहुंच रहे हैं।

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत में होने वाले ब्रिक्स (BRICS) समिट से पहले, नई दिल्ली की सड़कों पर दुनिया भर के नेताओं का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर लगाए गए हैं और राजधानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ ट्रैफ़िक पर भी सख़्त पाबंदियां लागू हैं। 11 सदस्यों वाले इस ग्रुप की बैठक के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहले ही शहर पहुंच चुके हैं। इस बैठक में मिडिल ईस्ट और यूक्रेन में चल रहे युद्धों को लेकर ग्रुप के अंदर मौजूद मतभेदों और व्यापक आर्थिक सहयोग पर चर्चा होने की उम्मीद है।

रूसी नेता और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे, जिसमें व्यापार और आर्थिक संबंधों पर मुख्य रूप से चर्चा होने की संभावना है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी छह साल बाद भारत का दौरा कर रहे हैं; 2020 में गलवान घाटी सीमा पर हुई झड़पों के बाद दोनों देशों के संबंधों में खटास आ गई थी।

All the updates here:

Sep 11, 2026

19:47

BRICS Summit 2026 Live Updates: प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान के साथ की वार्ता

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ वार्ता की। इस दौरान पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति की समीक्षा करने और द्विपक्षीय संबंधों के विस्तार की दिशा तय करने पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं की दो सप्ताह से भी कम समय में यह दूसरी मुलाकात है। ईरान के राष्ट्रपति के ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने के कुछ घंटे बाद यह वार्ता हुई। राष्ट्रपति के रूप में पेजेश्कियान की यह पहली भारत यात्रा है। पेजेश्कियान का यह दौरा इसलिए अहम है क्योंकि यह ऐसे समय में हो रहा है जब ईरान के खिलाफ अमेरिका द्वारा नए दंडात्मक आर्थिक उपाय लागू किए जाने के बाद पश्चिम एशिया में तनाव फिर से बढ़ गया है।

Sep 11, 2026

19:46

BRICS Summit 2026 Live Updates: शी चिनफिंग का विरोध कर रहे तिब्बतियों को हिरासत में लिया गया

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की भारत यात्रा का विरोध करने के लिए प्रगति मैदान के पास जुटे कम से कम पांच तिब्बती नागरिकों को दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार सुबह हिरासत में ले लिया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। चीनी राष्ट्रपति राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई कथित वीडियो भी वायरल हुए जिनमें प्रगति मैदान सुरंग से हिरासत में लिए गए कुछ लोगों को कथित तौर पर खंभों पर चढ़ते और चीनी प्रतिनिधिमंडल के लिए लगाए गए पोस्टरों को फाड़ने की कोशिश करते हुए देखा गया है। 

Sep 11, 2026

19:46

BRICS Summit 2026 Live Updates: भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा उठा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ वार्ता के दौरान काला सागर में भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए किसी भी शांति पहल का समर्थन करने की भारत की तत्परता दोहराई। दोनों नेताओं ने बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच द्विपक्षीय व्यापार संबंधों को और मजबूत करने पर भी सहमति जताई। दोनों नेताओं ने वर्ष 2030 तक वार्षिक द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाकर 100 अरब डॉलर तक पहुंचाने तथा रक्षा, ऊर्जा और महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया। पुतिन के ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए तीन दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार सुबह नयी दिल्ली पहुंचने के कुछ घंटे बाद दोनों नेताओं के बीच वार्ता हुई।

Sep 11, 2026

19:46

BRICS Summit 2026 Live Updates: 12 सितंबर की शाम को दिल्ली में यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे

दिल्ली पुलिस ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर शनिवार के लिए कई प्रमुख सड़कों पर यातायात मार्ग परिवर्तन और प्रतिबंधों का ऐलान किया है। इससे पहले पुलिस ने विशिष्ट व्यक्ति (वीआईपी) और अति विशिष्ट व्यक्ति (वीवीआईपी) की आवाजाही के कारण शुक्रवार को रात 8:30 बजे तक यातायात मार्ग परिवर्तन और प्रतिबंधों की घोषणा की थी। यातायात पुलिस ने 12-13 सितंबर को भारत मंडपम में होने वाले शिखर सम्मेलन से पहले एक विस्तृत परामर्श जारी किया। परामर्श के मुताबिक, प्रतिबंध शनिवार रात 8.15 बजे से 11 बजे तक लागू रहेंगे। इस दौरान मध्य दिल्ली और उसके आसपास महत्वपूर्ण हिस्सों पर यातायात की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा। यातायात परामर्श मानचित्र के अनुसार, मध्य दिल्ली की ओर जाने वाली कई प्रमुख सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही नियंत्रित होगी जबकि भारत मंडपम और प्रगति मैदान के आसपास एक निषिद्ध क्षेत्र निर्धारित किया गया है। यातायात को निर्दिष्ट स्थानों पर मोड़ दिया जाएगा। 

Sep 11, 2026

19:46

BRICS Summit 2026 Live Updates: ब्रिक्स को पारदर्शी व्यापार, निवेश की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी चाहिए : जयशंकर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि ब्रिक्स देशों को व्यापार एवं निवेश संबंधी पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित कर आर्थिक चुनौतियों से निपटने की दिशा में काम करना चाहिए। जयशंकर ने ‘ब्रिक्स बिजनेस फोरम’ को संबोधित करते हुए भू-राजनीतिक उथल-पुथल का भी जिक्र किया और आपूर्ति शृंखला में आ रही बाधाओं से निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन बाधाओं का दुनिया भर के देशों पर आर्थिक असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘हम ऐसे समय में मिल रहे हैं जब वैश्विक राजनीतिक और आर्थिक व्यवस्था में बड़े बदलाव हो रहे हैं। अस्थिरता, अनिश्चितता और जटिलता हमारे आसपास की दुनिया की प्रमुख विशेषताएं बन गई हैं।’’ जयशंकर ने कहा, ‘‘हम भू-राजनीतिक संघर्षों, महामारी और जलवायु से जुड़ी बाधाओं के आर्थिक दुष्परिणाम देख रहे हैं।’’ विदेश मंत्री ने आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए बाजार तक अधिक पहुंच और आपूर्ति शृंखला को अधिक मजबूत एवं लचीला बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘इन सभी बातों का मूल उद्देश्य यह है कि हमारे देशों के कारोबारियों के लिए अधिक साझेदार तलाशना, अधिक बाजारों तक पहुंच बनाना, आपूर्ति नेटवर्क को जोड़ना और एक-दूसरे की क्षमताओं को व्यावहारिक कारोबारी साझेदारी में बदलना आसान बनाया जाए।’’ 

Sep 11, 2026

17:51

BRICS Summit 2026 Live Updates: ईरान के साथ शुरू होगी द्विपक्षीय बैठक

BRICS Summit 2026 Live Updates: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी द्विपक्षीय बैठक से पहले ब्रिक्स बिजनेस फोरम में भाषण दे रहे हैं।

Sep 11, 2026

17:50

BRICS Summit 2026 Live: भारत-रूस की 'खास और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी

BRICS Summit 2026 Live:  विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, 'प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति पुतिन के साथ भारत-रूस की 'खास और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी' के कई पहलुओं पर विस्तार से बातचीत की। नेताओं ने व्यापार, ऊर्जा, रक्षा, अंतरिक्ष और लोगों के बीच आपसी संबंधों जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा की; ये क्षेत्र भारत-रूस की लंबे समय से चली आ रही साझेदारी के मुख्य केंद्र हैं। उन्होंने क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर आपसी हित के मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया, जिनमें पश्चिम एशिया और काला सागर क्षेत्र में चल रहे संघर्ष शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने फिर से कहा कि बातचीत और कूटनीति ही संघर्षों को सुलझाने का सही रास्ता है और भारत शांति प्रयासों में मदद करने के लिए तैयार है।'

Sep 11, 2026

17:49

BRICS Summit 2026 LIVE Updates: मोदी- पुतिन ने West Asia में चल रहे संघर्षों पर चर्चा की

BRICS Summit 2026 LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिम एशिया और काला सागर क्षेत्र में चल रहे संघर्षों पर चर्चा की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने संघर्षों को सुलझाने के लिए बातचीत और कूटनीति पर भारत के ज़ोर को दोहराया और शांति प्रयासों में सहयोग करने की अपनी तत्परता भी जताई।

Sep 11, 2026

17:29

BRICS 2026 Live News: ग्लोबल मार्केट में बढ़ती अस्थिरता से निपटना

BRICS 2026 Live News: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि सदस्य देशों के बीच आर्थिक स्थिरता को मज़बूत करने के व्यापक मक़सद के साथ, ब्रिक्स को पारदर्शी और खुले व्यापार और निवेश तौर-तरीकों को बढ़ावा देकर ग्लोबल मार्केट में बढ़ती अस्थिरता से निपटना चाहिए।

Sep 11, 2026

17:28

BRICS Summit 2026 LIVE Updates: 2,000 से ज़्यादा प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे

BRICS Summit 2026 LIVE Updates: ब्रिक्स बिज़नेस फोरम को संबोधित करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि इसमें 2,000 से ज़्यादा प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं, जिससे यह अब तक का सबसे बड़ा फोरम बन गया है। इसमें व्यापार की बाधाओं, कृषि, सेवाओं, महिलाओं के नेतृत्व वाले बिज़नेस और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर चर्चा हुई।

ब्रिक्स बिज़नेस फोरम के लीडर्स सेशन में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत यह पक्का करने के लिए प्रतिबद्ध है कि आर्थिक सहयोग का फ़ायदा किसानों, महिला उद्यमियों, युवा उद्यमियों और MSME को मिले।

Sep 11, 2026

17:27

18th BRICS Summit in Delhi Live: भारत अब तक का सबसे बड़ा ब्रिक्स (BRICS) बिजनेस फोरम आयोजित कर रहा

18th BRICS Summit in Delhi Live: वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत अब तक का सबसे बड़ा ब्रिक्स (BRICS) बिजनेस फोरम आयोजित कर रहा है, जिसमें व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग को मजबूत करने के लिए सदस्य देशों के बिजनेस लीडर्स को एक साथ लाया जा रहा है।

Sep 11, 2026

17:25

BRICS Summit 2026: पुतिन ने मोदी को 24वें भारत-रूस सालाना शिखर सम्मेलन के लिए दिया न्योता

BRICS Summit 2026: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 24वें भारत-रूस सालाना शिखर सम्मेलन के लिए रूस आने का न्योता दिया, जिसे मोदी ने स्वीकार कर लिया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि शिखर सम्मेलन की तारीखें आपसी सुविधा के अनुसार राजनयिक चैनलों के ज़रिए तय की जाएंगी।

Sep 11, 2026

16:44

BRICS Summit 2026 के लिए भारत पहुंचे मिस्र के राष्ट्रपति

BRICS Summit 2026 Live: मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी BRICS समिट 2026 के लिए भारत पहुंचे। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।


Sep 11, 2026

16:05

BRICS Summit 2026 Live News: मोदी पुतिन की द्विपक्षीय बैठक शुरू

BRICS Summit 2026 Live News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी द्विपक्षीय बैठक के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को प्राचीन तमिल क्लासिक 'तिरुक्कुरल' का रूसी अनुवाद भेंट किया।  पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी द्विपक्षीय बैठक के दौरान हाथ मिलाया और एक-दूसरे को गले लगाया।


Sep 11, 2026

15:56

BRICS Summit in Delhi Live: आर्थिक और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा होने की संभावना

BRICS Summit in Delhi Live:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच होने वाली द्विपक्षीय बैठक में भारत और रूस के बीच आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा होने की संभावना है। इस बैठक का एक बड़ा लक्ष्य 2030 तक दोनों देशों के बीच व्यापार को 100 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाना है। औद्योगिक सहयोग को बढ़ाना भी चर्चा का मुख्य केंद्र होगा, जिसमें भारत में 'इनोप्रोम' (INNOPROM) से जुड़ी योजनाएं भी शामिल हैं। बातचीत में रेल सेक्टर और टनलिंग (सुरंग निर्माण) में बेहतर सहयोग, स्टील वैल्यू चेन का विकास, बिज़नेस-टू-बिज़नेस (B2B) के और अधिक अवसर और भारतीय व रूसी कंपनियों के लिए एक-दूसरे के बाज़ार तक बेहतर पहुंच जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।


सिविल न्यूक्लियर सहयोग भी एजेंडे का एक अहम हिस्सा है। दोनों पक्ष फ्यूल साइकिल (ईंधन चक्र) और लाइफ-साइकिल सपोर्ट (जीवन-चक्र सहायता) के क्षेत्रों में सहयोग को मज़बूत करने के तरीकों पर विचार कर सकते हैं। दोनों पक्षों के बीच मोबिलिटी (आवागमन/रोज़गार के लिए आवाजाही) के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा हो सकती है, जिसमें रूस में कुशल भारतीय कामगारों के लिए अवसरों का विस्तार करना शामिल है। महत्वपूर्ण खनिजों (क्रिटिकल मिनरल्स) का मुद्दा भी सहयोग का एक अहम आधार बनने की उम्मीद है। इसके साथ ही, रणनीतिक जॉइंट वेंचर प्रोजेक्ट्स के ज़रिए फर्टिलाइज़र (खाद) सेक्टर में सहयोग को बनाए रखने और उसे बढ़ाने की कोशिशों पर भी बात हो सकती है। चर्चा के लिए प्रस्तावित ये विषय भारत-रूस संबंधों को पारंपरिक क्षेत्रों से आगे ले जाने और व्यापार, उद्योग, ऊर्जा, मोबिलिटी और महत्वपूर्ण संसाधनों जैसे क्षेत्रों में सहयोग का दायरा बढ़ाने की कोशिशों को दर्शाते हैं।

Sep 11, 2026

15:50

BRICS Summit 2026 Live: मोदी पुतिन की द्विपक्षीय बैठक शुरू

BRICS Summit 2026 Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच अहम द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है।

Sep 11, 2026

14:51

BRICS 2026 Live Updates: विदेश मंत्रालय ने ‘संगम: ए कॉन्फ्लुएंस ऑफ़ कल्चर्स’ की झलक साझा की

BRICS 2026 Live Updates: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘संगम: ए कॉन्फ्लुएंस ऑफ़ कल्चर्स’ की झलक साझा की। यह नौ देशों के कलाकारों द्वारा तैयार किया गया बड़े पैमाने का एक साझा पब्लिक आर्ट प्रोजेक्ट है। संगम की भारतीय अवधारणा से प्रेरित यह कलाकृति दोस्ती और विविधता में एकता का जश्न मनाने के लिए ब्रिक्स (BRICS) देशों के कलाकारों और संस्कृतियों को एक साथ लाती है। 


Sep 11, 2026

14:48

BRICS Summit in Delhi Live: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन एयरपोर्ट पहुँचे

BRICS Summit in Delhi Live:  ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन दिल्ली के पालम AFS एयरपोर्ट पर पहुँचे हैं। आठ साल से ज़्यादा समय में किसी ईरानी राष्ट्रपति की यह पहली भारत यात्रा है। पेज़ेश्कियान आज शाम 6.15 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। 

Sep 11, 2026

14:46

BRICS Summit LIVE: दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर रविवार को सुबह 6 बजे से सेवाएँ शुरू

BRICS Summit LIVE: BRICS समिट के दौरान ट्रैफिक पाबंदियों के बीच, परीक्षा देने वाले छात्रों और दूसरे यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर रविवार को सुबह 6 बजे से सेवाएँ शुरू हो जाएँगी। यह समय कुछ लाइनों पर आम तौर पर शुरू होने वाले समय से एक घंटा पहले है। DMRC ने बताया कि पिंक, मैजेंटा और ग्रे लाइनों पर, जहाँ रविवार को आम तौर पर सुबह 7 बजे सेवाएँ शुरू होती हैं, इस हफ़्ते सेवाएँ जल्दी शुरू होंगी।

Sep 11, 2026

13:31

BRICS 2026 Live Updates: भारत में स्वागत से गदगद हुए अफ्रीकी राष्ट्रपति

BRICS 2026 Live Updates: राजधानी नई दिल्ली के आसमान से जब दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा का विशेष विमान पालम एयरबेस की धरती पर उतरा तो नजारा देखने लायक था। जैसे ही राष्ट्रपति रामा फोसा सीढ़ियों से नीचे उतरे भारतीय परंपरा के मुताबिक उनका जोरदार और भव्य स्वागत किया गया और उसका वीडियो आपके सामने है। केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने आगे बढ़कर जब हाथ मिलाया तो दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति के चेहरे पर एक बड़ी और सहज मुस्कान तैर गई। हाथ जोड़कर नमस्ते करते राष्ट्रपति रामाफोसा की यह मुस्कान सिर्फ कूटनीतिक औपचारिकता नहीं थी बल्कि यह भारत और दक्षिण अफ्रीका के ऐतिहासिक अटूट और भावनात्मक रिश्तों की सबसे ताजा तस्वीर और वीडियो है।

Sep 11, 2026

13:30

BRICS 2026 Live Updates: BRICS पर Congress में मतभेद

BRICS 2026 Live Updates:  कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ब्रिक्स समिट की तारीफ़ की है, जिससे भारतीय जनता पार्टी (BJP) को कांग्रेस के ख़िलाफ़ एक नया मुद्दा मिल गया है। यह घटनाक्रम वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम के उस सवाल के एक दिन बाद हुआ है जिसमें उन्होंने पूछा था कि भारत को असल में इस समूह से क्या फ़ायदा हुआ है। गुरुवार को जहाँ चिदंबरम ने ब्रिक्स से होने वाले फ़ायदों पर सवाल उठाए थे, वहीं थरूर ने भारत द्वारा समिट की मेज़बानी को बहुत सम्मान की बात बताया। बीजेपी ने इसी अंतर को पकड़कर कांग्रेस पर निशाना साधा है।

पूरी खबर यहाँ पढ़ें

Sep 11, 2026

11:42

BRICS 2026 Live Updates: 12 सितंबर को भी कई वैश्विक दिग्गजों का आगमन जारी रहेगा

BRICS 2026 Live Updates: 12 सितंबर को भी कई वैश्विक दिग्गजों का आगमन जारी रहेगा। बेलारूस के विदेश मंत्री मैक्सिम रिज़ेनकोव तड़के 5:35 बजे और वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग सुबह 11:05 बजे टर्मिनल-3 पहुंचेंगे। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग दोपहर 12:25 बजे पालम एयर फोर्स स्टेशन पर उतरेंगे। इसके बाद बहरीन के विदेश मंत्री डॉ. अब्दुल लतीफ बिन राशिद अल ज़यानी (दोपहर 3:30 बजे), कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव (शाम 4:10 बजे) और सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद रात 9:00 बजे पालम स्थित वायु सेना स्टेशन पर पहुंचकर शिखर सम्मेलन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

Sep 11, 2026

11:41

18th BRICS Summit 2026 LIVE: आज शाम भारत आएंगे अबू धाबी के क्राउन प्रिंस

18th BRICS Summit 2026 LIVE: 11 सितंबर की शाम को अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान शाम 5:50 बजे पालम एयर फोर्स स्टेशन आएंगे। उनके बाद मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम (शाम 6:40 बजे), इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद अली (शाम 7:30 बजे), और बुरुंडी के राष्ट्रपति एवरिस्ट नदायिशिमिये (रात 8:45 बजे) का आगमन होगा। रात के समय इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो (रात 9:00 बजे) और फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर (रात 10:00 बजे) पालम आएंगे। वहीं, क्यूबा के विदेश मंत्री ब्रूनो रोड्रिग्ज पारिला (रात 10:50 बजे) और विश्व व्यापार संगठन (WTO) की महानिदेशक डॉ. न्गोज़ी ओकोन्जो-इवेला (रात 11:35 बजे) टर्मिनल-3 पर आएंगे।

Sep 11, 2026

11:41

BRICS Summit LIVE Updates: आज की दोपहर अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के लिहाज से बेहद अहम

BRICS Summit LIVE Updates:11 सितंबर की दोपहर अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के लिहाज से बेहद अहम होगी। संयुक्त राष्ट्र (UN) के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस दोपहर 1:25 बजे टर्मिनल-3 पर आएंगे। इसके कुछ ही समय बाद न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) की अध्यक्ष डिल्मा रूसेफ (दोपहर 2:00 बजे) आएंगे। इसी समय ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन भी दोपहर 2:00 बजे पालम एयर फोर्स स्टेशन आएंगे। इसके बाद नाइजीरिया के उपराष्ट्रपति सीनेटर काशिम शेट्टिमा दोपहर 2:45 बजे और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी शाम 5:35 बजे पालम एयर बेस पर उतरेंगे।

Sep 11, 2026

11:34

BRICS 2026 LIVE: भारत की BRICS अध्यक्षता बहुत सफल रही

BRICS 2026 LIVE: रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए नई दिल्ली पहुँचे। भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने कहा कि भारत की BRICS अध्यक्षता बहुत सफल रही है। उन्होंने इसके लिए मंत्रियों के स्तर पर हुई सैकड़ों बैठकों और सहयोग के कई क्षेत्रों में हुई प्रगति का ज़िक्र किया। उन्होंने बताया कि भारत ने स्मार्ट ग्रिड, एनर्जी स्टोरेज, स्टार्टअप इनोवेशन हब, इनक्यूबेटर नेटवर्क और लॉजिस्टिक्स सप्लाई चेन फ्रेमवर्क जैसी पहल भी शुरू की थीं। अलीपोव ने कहा कि आने वाला BRICS शिखर सम्मेलन भारत की साल भर चली अध्यक्षता की सफलता को और भी बेहतर ढंग से दिखाएगा। 

Sep 11, 2026

11:27

18th BRICS Summit 2026 LIVE: ब्रिक्स का सहयोग सदस्य देशों के लिए समृद्धि लाने वाला

18th BRICS Summit 2026 LIVE: शुक्रवार को ब्रिक्स बिज़नेस फोरम के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि व्यापार के क्षेत्र में ब्रिक्स का सहयोग सदस्य देशों के लिए रोज़गार, धन और समृद्धि लाने वाला होना चाहिए। गोयल ने कहा, 'भारत के मैन्युफैक्चर्ड एक्सपोर्ट में इंजीनियरिंग के सामान और इलेक्ट्रॉनिक्स का हिस्सा सबसे बड़ा है। भारत को दुनिया की 'फार्मेसी' के तौर पर भी जाना जाता है। हम ब्रिक्स को इन और अन्य उत्पादों के लिए एक महत्वपूर्ण बाज़ार के रूप में देखते हैं, जिन्हें भारत एक 'भरोसेमंद साझेदार' के तौर पर दुनिया तक पहुँचाना चाहता है।'  

Sep 11, 2026

11:24

BRICS 2026 Live Updates: पीएम मोदी की द्विपक्षीय बैठकें

BRICS 2026 Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में होने वाले समिट के दौरान ब्रिक्स नेताओं के साथ कई द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। मोदी शुक्रवार को दोपहर 3.30 बजे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलेंगे और उसके बाद शाम 6.15 बजे ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। शनिवार को मोदी शाम 5.45 बजे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बातचीत करेंगे।

Sep 11, 2026

11:22

BRICS 2026 LIVE: BRICS बिजनेस फोरम में जयशंकर का बड़ा बयान

BRICS 2026 LIVE: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि वैश्विक राजनीतिक और आर्थिक व्यवस्था में बड़े बदलाव हो रहे हैं, और अस्थिरता, अनिश्चितता और जटिलता दुनिया की मुख्य विशेषताएं बनती जा रही हैं। ब्रिक्स (BRICS) बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा कि भू-राजनीतिक संघर्षों, महामारियों और जलवायु से जुड़ी समस्याओं के आर्थिक परिणाम सामने आ रहे हैं, जबकि तेज़ी से हो रहे डिजिटलीकरण और तकनीकी प्रगति से विकास और तरक्की के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। जयशंकर ने कहा हम ऐसे समय में मिल रहे हैं जब वैश्विक राजनीतिक और आर्थिक व्यवस्था में भारी उथल-पुथल मची है। अस्थिरता, अनिश्चितता और जटिलता हमारे आस-पास की दुनिया की मुख्य विशेषताएं बन गई हैं। हम भू-राजनीतिक संघर्षों, महामारियों और जलवायु से जुड़ी समस्याओं के आर्थिक परिणाम देख रहे हैं।

पूरी खबर यहाँ पढ़ें

Sep 11, 2026

11:21

BRICS Summit 2026 Live News: 7 साल बाद भारत आ रहे Xi Jinping

BRICS Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 12 और 13 सितंबर को आयोजित हो रहे 18वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए नई दिल्ली आ रहे हैं। यह पिछले सात वर्षों में उनकी पहली भारत यात्रा होगी। यद्यपि बीजिंग ने उनकी यात्रा की सार्वजनिक पुष्टि काफी देर से की, लेकिन पृष्ठभूमि में इसकी कूटनीतिक तैयारियां हफ्तों पहले से ही जारी थीं। मामले से अवगत सूत्रों के अनुसार, नई दिल्ली स्थित चीनी दूतावास ने 27 अगस्त को ही राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ आ रहे 67 सदस्यीय सरकारी प्रतिनिधिमंडल के लिए वीज़ा आवेदन दे दिया था। यह इस बात का स्पष्ट संकेत था कि बीजिंग ने आधिकारिक घोषणा से काफी पहले ही यात्रा की रूपरेखा तैयार कर ली थी।

पूरी खबर यहाँ पढ़े

Sep 11, 2026

11:20

BRICS Summit 2026 Live: ब्रिक्स समिट से पहले PM Modi का बड़ा बयान

BRICS Summit 2026 Live: वैश्विक नेताओं और राष्ट्राध्यक्षों के आगमन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भरोसा जताया है कि इस ऐतिहासिक सम्मेलन में वैश्विक भलाई और जनकल्याण के मुद्दों पर बेहद सकारात्मक और फलदायी चर्चा होगी। PM मोदी ने X पर एक पोस्ट में कहा, 'अगले कुछ दिनों में, दुनिया भर के नेता BRICS समिट के लिए इकट्ठा होंगे। मुझे पूरा भरोसा है कि इस कॉन्फ्रेंस में ग्लोबल भलाई की उम्मीद के साथ कई मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक बातचीत होगी।'

पूरी खबर यहाँ पढ़े

Sep 11, 2026

11:19

BRICS 2026 Live Updates: पुतिन-मोदी के बीच होगी महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक

BRICS 2026 Live Updates: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच शुक्रवार दोपहर एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक निर्धारित है। इस बैठक में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार, निवेश, ऊर्जा सहयोग, रक्षा, आधुनिक तकनीक, फार्मास्यूटिकल्स और जन-से-जन संपर्क (People-to-People ties) को नए आयाम देने पर चर्चा होगी।

Sep 11, 2026

11:18

BRICS 2026 LIVE: दिल्ली बनी वैश्विक कूटनीति का केंद्र

BRICS 2026 LIVE: 11 सितंबर की सुबह वैश्विक निकायों और प्रमुख देशों के शीर्ष नेताओं के लगातार आगमन की साक्षी बनी। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयेसस तड़के 4:10 बजे पहुंचे, जिसके बाद एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) के चेयरमैन झू जियायी (सुबह 8:25 बजे) और उरुग्वे के विदेश मंत्री मारियो लुबेटकिन (सुबह 8:45 बजे) टर्मिनल-3 पर उतरे। इसके तुरंत बाद दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति मटामेला सिरिल रामफोसा सुबह 9:05 बजे दिल्ली पहुंचे, जबकि युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो सुबह 9:15 बजे पहुंचीं।

Sep 11, 2026

11:15

BRICS Summit 2026 LIVE Updates: अंतरराष्ट्रीय मेहमानों का भारत आगमन शुरू

BRICS Summit 2026 LIVE Updates: 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अंतरराष्ट्रीय मेहमानों का भारत आगमन 10 सितंबर की रात से ही शुरू हो गया। ब्राजील के विदेश मंत्री मौरो विएरा सबसे पहले पहुंचने वाले प्रतिनिधियों में शामिल थे, जो 10 सितंबर की रात 9:50 बजे नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर पहुंचे। वहीं, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी बहुप्रतीक्षित तीन दिवसीय भारत यात्रा के तहत 11 सितंबर की तड़के 1:15 बजे पालम स्थित वायु सेना स्टेशन पहुंचे, जहां उनका भव्य और औपचारिक स्वागत किया गया।

Sep 11, 2026

11:14

18th BRICS Summit 2026 LIVE: दिल्ली में सुरक्षा सख्त

18th BRICS Summit 2026 LIVE: भारत की राजधानी नई दिल्ली 12 और 13 सितंबर को प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित होने वाले 18वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन की मेज़बानी के लिए पूरी तरह सज-धज कर तैयार है। वैश्विक नेताओं, विदेशी प्रतिनिधियों और उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडलों के आगमन को देखते हुए दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरी राजधानी, खासकर मध्य और दक्षिण दिल्ली में कड़े सुरक्षा इंतज़ाम और ट्रैफिक डायवर्जन लागू किए हैं। इन पाबंदियों का असर स्कूलों, सरकारी दफ्तरों, ट्रेन सेवाओं और कुछ हवाई सेवाओं पर पड़ेगा, जबकि ज़रूरी सार्वजनिक सेवाएं और कई अन्य संस्थान काम करते रहेंगे।

BRICS समिट के लिए सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के कारण, दिल्ली के शिक्षा निदेशालय के तहत आने वाले सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूल शुक्रवार, 11 सितंबर को बंद रहेंगे। NCT दिल्ली के तहत आने वाले दिल्ली सरकार के सभी दफ्तर, साथ ही स्वायत्त निकाय और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (PSU), 11 सितंबर को बंद रहेंगे। दिल्ली के उपराज्यपाल ने BRICS समिट को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी में 11 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

BRICS समिट के दौरान रेल सेवाओं पर भी असर पड़ेगा। 11 से 13 सितंबर के बीच दिल्ली में समिट से जुड़ी व्यवस्थाओं के कारण 26 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जबकि एक दर्जन से ज़्यादा ट्रेनों का रूट बदला गया है। पाबंदियों का असर दर्जनों अन्य ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ेगा और कुछ सेवाओं में 40 मिनट तक की देरी हो सकती है।

Sep 11, 2026

11:11

BRICS Summit LIVE Updates: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहुंचे भारत

BRICS Summit LIVE Updates: वैश्विक भू-राजनीतिक हलचलों और आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच भारत की राजधानी नयी दिल्ली एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय कूटनीति का केंद्र बन गई है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन में भाग लेने और भारत के साथ व्यापारिक, रणनीतिक तथा ऊर्जा संबंधों को नई दिशा देने के लिए अपनी तीन दिवसीय ऐतिहासिक भारत यात्रा पर शुक्रवार को नयी दिल्ली पहुंचे। पुतिन के साथ रूस का एक उच्चस्तरीय व्यापारिक और राजनीतिक प्रतिनिधिमंडल भी आया है।

पूरी खबर यहाँ पढ़ें

Sep 11, 2026

11:09

BRICS Summit LIVE: 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेज़बानी की तैयारी पूरी

BRICS Summit LIVE:  राजधानी दिल्ली 12 और 13 सितंबर को आयोजित हो रहे ऐतिहासिक 18वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन की मेज़बानी के लिए पूरी तरह तैयार है। वैश्विक भू-राजनीतिक उथल-पुथल, पश्चिम एशिया संकट और आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच आयोजित हो रहे इस उच्च स्तरीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए दुनियाभर के शीर्ष राष्ट्राध्यक्ष और वैश्विक संगठनों के प्रमुख राष्ट्रीय राजधानी पहुँच रहे हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार देर रात अपनी तीन दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे। इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र (UN) महासचिव एंटोनियो गुटेरेस, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, यूएई और मलेशिया समेत कई देशों के दिग्गज नेता इस महाकुंभ का हिस्सा बन रहे हैं।

पूरी खबर यहाँ पढ़ें 

अन्य न्यूज़