उत्तराखण्ड में नयी सरकार का शपथ ग्रहण 18 मार्च को

[email protected] । Mar 16 2017 5:15PM

नयी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार 18 मार्च को आयोजित किया जायेगा। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर तीन बजे रखा गया है। प्रशासन ने समारोह से संबंधित सभी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

उत्तराखण्ड में नयी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार 18 मार्च को आयोजित किया जायेगा। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर तीन बजे रखा गया है। प्रशासन ने समारोह से संबंधित सभी तैयारियां शुरू कर दी हैं। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कई केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और कई वरिष्ठ भाजपा नेता शामिल होंगे।

पार्टी ने विधानसभा चुनावों में 70 में से 57 सीटों पर जीत हासिल की है। मुख्यमंत्री कौन बनेगा इस मुद्दे पर हालांकि भाजपा ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं और माना जा रहा है कि शुक्रवार को बुलायी गयी विधायक दल की बैठक में इस मुद्दे पर फैसला हो सकता है। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सतपाल महाराज, त्रिवेंद्र सिंह रावत और राज्य भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट शामिल हैं हालांकि भट्ट अपना चुनाव हार गये हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़