किसान नेता सिरसा और पंजाबी एक्टर सिद्धू समेत 40 लोगों को एनआईए ने किया तलब

एनआईए ने पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू को आपराधिक प्रक्रिया संहिता के तहत एक मामले के संबंध में नई दिल्ली में अपने मुख्यालय में पेश होने के लिए कहा है।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने किसान नेता बलदेव सिंह सिरसा और पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू और 38 अन्य लोगों को सिखों के लिए न्याय संबंधी मामले में पूछताछ के लिए तलब किया है। बता दें कि किसानों को 15 जनवरी को नोटिस भेजे गए थे, जिसमें 18-21 जनवरी तक एनआईए के दिल्ली मुख्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया था।
इसे भी पढ़ें: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फिर दोहराया, कहा- कृषि कानून से किसानों की आय बढ़ेगी कई गुना
शनिवार को एनआईए ने पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू को आपराधिक प्रक्रिया संहिता के तहत एक मामले के संबंध में नई दिल्ली में अपने मुख्यालय में पेश होने के लिए कहा है।
अन्य न्यूज़













