Bus Stand से 9 महीने का बच्चा अगवा, पुलिस ने एक महिला को किया गिरफ्तार

bus stand
प्रतिरूप फोटो
ANI

उसने बताया कि महिला ने पति से झगड़े के बाद अपने बेटे के साथ घर छोड़ दिया था और पिछले दो दिन से बस स्टैंड पर रह रही थी। पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह जब महिला की आंख खुली तो उसने अपने बेटे को आस-पास नहीं पाया, जिसके बाद वह पुलिस के पास पहुंची।

ब्रह्मपुर। ओडिशा के गंजाम जिले में एक बस स्टैंड से नौ महीने के एक बच्चे को कथित तौर पर अगवा कर लिया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, घटना के वक्त बच्चे की मां सो गयी थी। पुलिस ने बताया कि घटना जिले के खल्लिकोट कस्बे में हुई। उसने बताया कि महिला ने पति से झगड़े के बाद अपने बेटे के साथ घर छोड़ दिया था और पिछले दो दिन से बस स्टैंड पर रह रही थी। पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह जब महिला की आंख खुली तो उसने अपने बेटे को आस-पास नहीं पाया, जिसके बाद वह पुलिस के पास पहुंची। 

इसे भी पढ़ें: Tripura सरकार ने की 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी की घोषणा

पुलिस ने कहा कि उसने बच्चे को कथित तौर पर अगवा करने के लिए 45 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, महिला की गिरफ्तारी के बाद बच्चे को यहां से करीब 120 किलोमीटर दूर राजधानी भुवनेश्वर सेढूंढ लिया गया। पुलिस अधीक्षक जगमोहन मीणा ने बताया, इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद बच्चे को अगवा करने वाली महिला की पहचान की गई। उन्होंने बताया, बच्चे को आरोपी महिला की बहन के भुवनेश्वर स्थित घर से बचा लिया गया। बच्चे को उसकी मां को सौंप दिया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़