केन-बेतवा नदी परियोजना पर मप्र, उप्र का गतिरोध सुलझा: नितिन गडकरी

Nitin Gadkari says Ken Betwa river linking project resolved
[email protected] । Sep 28 2017 11:10AM

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि केन और बेतवा नदियों को जोड़ने की महत्वाकांक्षी परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच गतिरोध सुलझ गया है।

नयी दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि केन और बेतवा नदियों को जोड़ने की महत्वाकांक्षी परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच गतिरोध सुलझ गया है। मध्य प्रदेश की केन और उत्तर प्रदेश की बेतवा नदियों को आपस में जोड़ने की भारत की इस तरह की पहली नदी परियोजना उस समय संकट में फंस गई थी जब भाजपा शासित मध्यप्रदेश ने महत्वाकांक्षी परियोजना के पहले चरण की योजना में बदलाव की मांग की थी। 

जल संसाधन मंत्री ने यहां कहा, ‘‘मुझे आपको बताते हुए खुशी हो रही है कि दो दिन पहले छह राज्यों के मुख्यमंत्री (अलग-अलग मुद्दों को लेकर) मेरे कार्यालय आए थे।’’ गडकरी ने विस्तृत जानकारी दिये बिना कहा कि गुजरात और महाराष्ट्र के बीच मुद्दा भी सुलझ गया। उन्होंने दो अन्य राज्यों का जिक्र नहीं किया। गडकरी ने कहा, ‘‘मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश का झगड़ा था केन बेतवा (परियोजना) का। झगड़ा निपट गया। समझौता हो रहा है, अब काम शुरू हो जाएगा।’’ सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की भी जिम्मेदारी संभाल रहे मंत्री ने कहा कि कई वर्षों से अटका मामला कुछ घंटों में निपट गया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़