Rajasthan Urban Body Polls: नितिन नवीन ने जनता का जताया आभार, कहा विकास नीतियों पर लगी मुहर

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

राजस्थान के स्थानीय शहरी निकाय चुनावों में भाजपा की जीत पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राज्य की जनता का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि लोगों ने भ्रम फैलाने वालों को दरकिनार करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और सुशासन पर भरोसा जताया। सत्तारूढ़ भाजपा ने 4,179 वार्ड और 10 में से चार नगर निगमों में स्पष्ट बहुमत हासिल किया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राजस्थान में स्थानीय शहरी निकाय चुनावों में पार्टी की “ऐतिहासिक जीत” के लिए राज्य के लोगों का सोमवार को “आभार जताया।” नवीन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “राजस्थान के लोगों ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि सम्मानीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उनका अटूट विश्वास है।” उन्होंने लिखा, “भ्रम फैलाने वालों और ‘नाराज फूफा’ जैसे लोगों को दरकिनार करते हुए राजस्थान ने जनकल्याण, विकास और सुशासन की नीतियों पर मुहर लगाई है।” नवीन ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर और “दिन-रात मेहनत करने वाले समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं” को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत पंचायत से संसद तक सेवा और संकल्प की यात्रा को और बल देगी। शहरी निकाय चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा ने सोमवार को कांग्रेस पर बढ़त बनाते हुए 4,179 वार्ड में जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस ने 3,613 वार्ड जीते।

भाजपा ने राज्य के 10 नगर निगम में से चार में स्पष्ट बहुमत हासिल किया।

All the updates here:

अन्य न्यूज़