किसानों की फसल क्षति के लिए नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान, 518.42 करोड़ रूपये मंजूर

NItish

मुख्यमंत्री ने बैठक में ही प्रभावित किसानों को फसल क्षति के भुगतान के लिये 518.42 करोड़ रूपये देने की घोषणा की। कृषि विभाग के प्रतिवेदन के अनुसार मार्च माह में हुई असामयिक वर्षा एवं ओलावृष्टि से 3,84,016.71 हेक्टेयर क्षेत्र में 33 प्रतिशत से अधिक फसल की क्षति हुई है।

पटना। मार्च महीने में असामयिक वर्षा—ओलावृष्टि से हुए फसल नुकसान के मद्देनजर बिहार सरकार ने 518.42 करोड़ रूपये की क्षतिपूर्ति की मंगलवार को घोषणा की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रभावित किसानों के खाते में सीधे राशि पहुंचाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने मार्च माह में असामयिक वर्षा और ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति के संबंध में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस: मुख्यमंत्री राहत कोष में 2.5 लाख रुपये के अंशदान देंगे लालू

मुख्यमंत्री ने बैठक में ही प्रभावित किसानों को फसल क्षति के भुगतान के लिये 518.42 करोड़ रूपये देने की घोषणा की। कृषि विभाग के प्रतिवेदन के अनुसार मार्च माह में हुई असामयिक वर्षा एवं ओलावृष्टि से 3,84,016.71 हेक्टेयर क्षेत्र में 33 प्रतिशत से अधिक फसल की क्षति हुई है। समीक्षा बैठक में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, कृषि मंत्री प्रेम कुमार, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, आपदा प्रबंधन मंत्री लक्ष्मेश्वर राय, मुख्य सचिव दीपक कुमार भी उपस्थित थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़