Prabhasakshi's Newsroom। बाढ़ प्रभावित इलाकों में नीतीश कुमार का चल रहा दौरा, हॉकी इंडिया का प्रायोजक बना रहेगा ओडिशा

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की थी।
अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा होने के बाद अफरा-तफरी का माहौल है...सभी मुल्क अपने-अपने लोगों को वहां से निकालने का प्रयास कर रहे हैं। हमारा मुल्क भी अफगानी लोगों की मदद कर रहा है। इसी बीच हम बात करेंगे बिहार में आई बाढ़ की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी पैनी नजर बनाकर रखे हुए हैं। वहीं ओडिशा सरकार अगले 10 वर्षों तक भारतीय हॉकी टीमों की प्रायोजक बनी रहेगी। राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इसकी घोषणा की। इसके अलावा टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से पीएम मोदी ने मुलाकात की थी उसका वीडियो सामने आया है।
इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए केदारनाथ पुनर्निर्माण परियोजना की समीक्षा की
PM मोदी ने सुनाया अटल जी से जुड़ा किस्सा
इसे भी पढ़ें: एक्शन में गोरखपुर जिलाधिकारी, किया सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण
बिहार में बाढ़ है, नीतीश कुमार सरकार है
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने के साथ राहत शिविरों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। नीतीश कुमार ने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों का हम लगातार दौरा कर रहे हैं। इसके साथ ही स्थल निरीक्षण करके बाढ़ राहत शिविरों की स्थिति की भी जानकारी ले रहे हैं। हम प्रतिदिन बाढ़ प्रभावित इलाकों की स्थिति की जानकारी लेते रहते हैं और आवश्यक दिशानिर्देश भी जारी किये जाते हैं।उन्होंने बताया कि सभी प्रभावित लोगों को राहत मिले, इसके लिए हर जरूरी इंतजाम किये जा रहे हैं। राज्य सरकार की तरफ से बाढ़ प्रभावित प्रति परिवार को 6,000 रुपए की आर्थिक मदद दी जाती है। बाढ़ राहत शिविरों में सभी प्रभावित लोगों के आवास, भोजन आदि का प्रबंध किया गया है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं का विशेष रूप से ख्याल रखा जा रहा है। राहत शिविरों में रह रहीं गर्भवती महिलाओं को पुत्र होने पर 10 हजार रुपये और पुत्री होने पर 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी दी जाती है।इसे भी पढ़ें: शहीद के बेटे नीतीश ने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर 15 अगस्त को फहराया भारत का गौरव तिरंगा
हॉकी टीमों का प्रायोजक बना रहेगा ओडिशा
ओडिशा सरकार अगले 10 वर्षों तक भारतीय हॉकी टीमों की प्रायोजक बनी रहेगी। राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इसकी घोषणा की। पटनायक ने भुवनेश्वर में भारत की पुरुष और महिला हॉकी टीमों के सम्मान समारोह के दौरान यह घोषणा की। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने हाल में समाप्त हुए टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर पदक का पिछले 41 साल से चला आ रहा इंतजार समाप्त किया था जबकि महिला टीम चौथे स्थान पर रही थी जो उसका इन खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। पटनायक ने प्रत्येक खिलाड़ी को 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार सौंपने के बाद कहा, ‘‘हमारी टीमों ने टोक्यो ओलंपिक में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से इतिहास रचा।’’पटनायक ने दोनों टीमों के सहयोगी स्टाफ के लिये भी पांच-पांच लाख रुपए के पुरस्कार की घोषणा की। ओडिशा सरकार 2018 से राष्ट्रीय हॉकी टीमों को प्रायोजित कर रही है। पटनायक ने कहा कि ओडिशा सरकार टीमों की उपलब्धियों और विश्व की शीर्ष टीमों में शामिल होने की क्षमता को देखते हुए अगले 10 वर्ष तक दोनों टीमों को अपना समर्थन जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि ओडिशा में हम इस बात से उत्साहित हैं कि हॉकी इंडिया के साथ हमारी भागीदारी से देश ने यह शानदार उपलब्धि हासिल की है। मेरा मानना है कि ओडिशा और हॉकी एक दूसरे के पर्याय बनने के लिये ही बने हैं। हम हॉकी इंडिया से अपनी भागीदारी जारी रखेंगे। ओडिशा अगले 10 वर्षों तक भारतीय हॉकी टीमों का सहयोग करता रहेगा।अन्य न्यूज़













