जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...सोनम वांगचुक की पत्नी ने चिट्ठी लिख दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग की

जांच के दौरान, डॉक्टर ने सोनम वांगचुक को सलाह दी कि बिगड़ती सेहत के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की ज़रूरत है। हालांकि, सोनम वांगचुक ने अस्पताल में भर्ती होने से इनकार कर दिया।
सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि डी. अंगमो ने अस्पताल प्रबंधन को एक चिट्ठी लिखकर गंभीर आरोप लगाए हैं। गीतांजलि का कहना है कि अस्पताल प्रशासन वांगचुक की मेडिकल जांच रिपोर्ट की कॉपियां उनके परिवार को नहीं दे रहा है, जिससे इलाज को लेकर संदेह पैदा हो रहा है। इसके साथ ही, उनके नियमित डॉक्टरों को भी निगरानी करने की इजाजत नहीं दी जा रही है। उन्होंने पत्र में मेडिकल डेटा साझा करते हुए बताया कि वांगचुक का पोटेशियम स्तर घटकर 2.9 (पहले 4.3) रह गया है, जिससे उनकी सेहत को लेकर परिवार बेहद डरा हुआ है। इन्हीं वजहों से उन्होंने अस्पताल से अपील की है कि डिस्चार्ज की औपचारिकताएं तुरंत पूरी की जाएं ताकि वांगचुक को बेहतर और पारदर्शी इलाज के लिए किसी दूसरे चिकित्सा संस्थान में ले जाया जा सके।
इसे भी पढ़ें: इतिहास गवाह है अहंकार इंसान को बर्बाद कर देता है, सोनम वांगचुक मुद्दे पर Arvind Kejriwal का PM Modi पर सीधा हमला
जांच के दौरान, डॉक्टर ने सोनम वांगचुक को सलाह दी कि बिगड़ती सेहत के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की ज़रूरत है। हालांकि, सोनम वांगचुक ने अस्पताल में भर्ती होने से इनकार कर दिया। उनकी बिगड़ती सेहत और RML अस्पताल के डॉक्टर की सलाह को देखते हुए, दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को एम्बुलेंस के ज़रिए जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल पहुँचाया ताकि उन्हें भर्ती किया जा सके। इस बीच, सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. आंग्मो ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मैं दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में हूँ, जहाँ सोनम वांगचुक को भर्ती कराया गया है। मेरी, उनके परिवार और उन डॉक्टरों की सहमति के बिना उन्हें मुँह से या नसों के ज़रिए कुछ भी न दिया जाए, जो पिछले 20 दिनों से उनकी सेहत पर नज़र रखे हुए हैं।
इसे भी पढ़ें: मंच पर रो पड़े अभिजीत दीपके, Sonam Wangchuk को हटाए जाने के बाद खुद भूख हड़ताल पर बैठे
जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन स्थल से सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल ले जाए जाने के बाद, 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने कहा अगर उन्हें लगता है कि सोनम सर को ले जाने से यह आंदोलन खत्म हो जाएगा, तो वे गलतफहमी में हैं। हम यहीं डटे रहेंगे और 20 जुलाई को संसद तक मार्च करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि अब तक हम धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे, लेकिन इस शर्मनाक हरकत के बाद अब हम नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग करेंगे।
अन्य न्यूज़














