महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ बीजेपी नहीं बल्कि ये पार्टी लड़ रही है सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव

not-the-ruling-bjp-in-maharashtra-but-this-party-is-contesting-elections-on-the-most-seats
अभिनय आकाश । Oct 18 2019 11:42AM

महाराष्ट्र के रण में कुल 3237 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें से निर्दलीय उम्मीदवारों की संख्या 1400 है। चुनाव आयोग की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार सबसे ज्यादा सीटों पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) चुनाव लड़ रही है। बसपा 262 सीटों पर व भाजपा 164 सीटों पर लड़ रही है।

महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है। सभी पार्टियों ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर अमित शाह और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और एनसीपी प्रमुख शरद पवार रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। महाराष्ट्र चुनाव में जहां बीजेपी के सामने पिछले विधानसभा चुनाव में शानदार कामयाबी को दोहराने की चुनौती है तो वहीं कांग्रेस-एनसीपी के सामने चुनौती है कि वह फिर से सत्ता में वापसी करे। विधानसभा की सभी सीटों पर 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी। महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार का शोर थमने में महज 48 घंटे का समय शेष है।

इसे भी पढ़ें: चुनावी रैली में बोले फडणवीस, कांग्रेस, NCP और माकपा पर पैदा हो गया अस्तित्व का संकट

वैसे तो महाराष्ट्र के रण में कुल 3237 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें से निर्दलीय उम्मीदवारों की संख्या 1400 है। चुनाव आयोग की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार सबसे ज्यादा सीटों पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) चुनाव लड़ रही है। बसपा 262 सीटों पर व भाजपा 164 सीटों पर लड़ रही है। हालांकि भाजपा के निशान पर 14 गठबंधन उम्मीदवार भी लड़ रहे हैं।  इसी तरह शिवसेना 124, कांग्रेस 147, महाराषट्र नवनिर्माण सेना 101 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 121 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी 16, मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पाटी आठ सीटों पर लड़ रही है। राज्य में कुल 89722019 मतदाताओं के वोट डालने के लिए 96661 मतदान केंद्रों की व्यवस्था की गई है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़