चुनावी रैली में बोले फडणवीस, कांग्रेस, NCP और माकपा पर पैदा हो गया अस्तित्व का संकट

congress-ncp-cpim-have-an-existential-crisis-says-devendra-fadnavis
[email protected] । Oct 17 2019 7:45PM

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस की स्थिति को देखिए... यह मेरे लिए सवाल है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी पार्टी के चुनाव प्रचार के लिए भाषण देते हैं या भाजपा के लिए।

पालघर। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को कहा कि विपक्षी कांग्रेस, राकांपा और माकपा पर अस्तित्व का संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने पिछली सरकार की तुलना में ‘‘काफी अच्छा काम’’ किया है। वह दहानु में भाजपा के निवर्तमान विधायक पास्कल धनारे के लिए चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। उनके खिलाफ माकपा उम्मीदवार विनोद निकोल चुनाव मैदान में हैं। फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस की स्थिति को देखिए... यह मेरे लिए सवाल है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी पार्टी के चुनाव प्रचार के लिए भाषण देते हैं या भाजपा के लिए। अपने भाषण में वह कहते हैं कि लोग पिछले 60 वर्षों से कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। लेकिन उन्हें नहीं पता कि अधिकतर समय तक उनकी पार्टी की सरकार रही है।

इसे भी पढ़ें: पिछले पांच साल में महाराष्ट्र में बंद हुए सबसे ज्यादा कारखाने: मनमोहन सिंह

उन्होंने कहा कि राकांपा में बड़ी संख्या में नेता पार्टी छोड़ रहे हैं जबकि माकपा की स्थिति भी खराब हो गई है क्योंकि पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा के लोगों ने पार्टी को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि दहानु के लोग भी इस चुनाव में माकपा को हरा देंगे...यह देश में माकपा का अंत है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और राकांपा को चुनौती दी कि 2014 में भाजपा-शिवसेना की सरकार के सत्ता में आने से पहले वे राज्य में अपने 15 वर्षों के शासनकाल के दौरान का काम दिखाएं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं दावा नहीं करता कि राज्य में सभी समस्याओं का समाधान कर दिया गया है लेकिन हमने पूर्ववर्ती सरकार की तुलना में काफी अच्छा काम किया है।’’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़