ओडिशा सरकार सभी जिलों में डिजिटल फसल सर्वेक्षण कराएगी

digital crop survey
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

यह सर्वेक्षण पहली बार वर्ष 2023-24 के खरीफ फसल सत्र में चार जिलों - नुआपाड़ा, नयागढ़, देवगढ़ और भद्रक में किया गया था। कृषि विभाग में प्रमुख सचिव अरबिंद कुमार पाधी ने कहा कि इस कार्य का विस्तार राज्य के बारी 26 जिलों तक किया जाएगा।

भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने किसानों की खेती का सटीक रकबा पता लगाने के लिए राज्य भर में एक डिजिटल फसल सर्वेक्षण कराने का फैसला किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यह सर्वेक्षण पहली बार वर्ष 2023-24 के खरीफ फसल सत्र में चार जिलों - नुआपाड़ा, नयागढ़, देवगढ़ और भद्रक में किया गया था। कृषि विभाग में प्रमुख सचिव अरबिंद कुमार पाधी ने कहा कि इस कार्य का विस्तार राज्य के बारी 26 जिलों तक किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘सर्वेक्षण से हमें राज्य के विभिन्न हिस्सों में खेती-योग्य भूमि के सटीक आंकड़े प्राप्त करने और उसके हिसाब से योजना एवं नीति बनाने में मदद मिलेगी।’’ इस सर्वेक्षण में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संयुक्त रूप से विकसित एक मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग किया जाएगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़