ओडिशा के सार्वजनिक परिवहन सेवा को प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया

Odisha Public Transport
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Commons.

संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग द्वारा बुधवार को आयोजित एक डिजिटल समारोह में ब्राजील, कनाडा, भारत, आयरलैंड, पनामा, फिलीपींस, पोलैंड, सऊदी अरब, थाईलैंड और यूक्रेन की दस पहलों को प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कारों के साथ उनके अभिनव सार्वजनिक सेवा वितरण के लिए मान्यता दी गई है।

संयुक्त राष्ट्र|  ओडिशा स्थित एक सार्वजनिक परिवहन सेवा उन 10 वैश्विक पहलों में शामिल है, जिन्हें दुनिया को कोविड-19 से बेहतर तरीके से उबरने में उनकी भूमिका और प्रयासों के लिए बुधवार को प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वैश्विक संगठन ने घोषणा की कि मो बस, कैपिटल रीजन अर्बन ट्रांसपोर्ट इंडिया को प्रतिष्ठित यूएन पब्लिक सर्विस अवार्ड्स दिया गया है।

संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग द्वारा बुधवार को आयोजित एक डिजिटल समारोह में ब्राजील, कनाडा, भारत, आयरलैंड, पनामा, फिलीपींस, पोलैंड, सऊदी अरब, थाईलैंड और यूक्रेन की दस पहलों को प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कारों के साथ उनके अभिनव सार्वजनिक सेवा वितरण के लिए मान्यता दी गई है।

पुरस्कार दुनिया को कोविड-19 से बेहतर तरीके से उबरने में मदद करने के लिए 10 नवाचारों को मान्यता देते हैं और जीत हासिल करने वाली पहल बच्चों को सुरक्षित रखने, लैंगिक समानता को आगे बढ़ाने और पानी के नीचे जीवन की रक्षा करने में मदद करती है।

संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम के दौरान, 2022 के संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कार विजेताओं की घोषणा संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक मामलों के अवर महासचिव लियू जेनमिन द्वारा की गई।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़