MCD चुनाव के ऐलान पर केजरीवाल बोले- भाजपा ने पूरी दिल्ली में कूड़ा फैला दिया, इस बार दिल्लीवासी AAP को चुनेंगे

Kejriwal
ANI
अंकित सिंह । Nov 4 2022 6:57PM

केजरीवाल ने आगे लिखा कि 4 दिसम्बर को इस बार दिल्ली की जनता दिल्ली की साफ़-सफ़ाई के लिए वोट देगी। दिल्ली को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए वोट देगी। इस बार दिल्लीवासी नगर निगम में भी AAP को चुनेंगे।

दिल्ली नगर निगम के चुनाव की तारीखों का आज ऐलान कर दिया गया है। दिल्ली में 4 दिसंबर को नगर निगम के चुनाव होंगे जबकि नतीजे 7 दिसंबर को आएंगे। इसके साथ ही राजनीतिक वार-पलटवार का दौर शुरू हो गया है। दिल्ली नगर निगम के चुनावी तारीखों को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट आया है। इस उन्होंने साफ तौर पर कहा है इस बार दिल्ली वासी नगर निगम में भी आम आदमी पार्टी को चुनेंगे। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा के पिछले 15 साल में BJP ने पूरी दिल्ली में कूड़ा फैला दिया है, कूड़े के पहाड़ बना दिए हैं। 

इसे भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा में KGF चैप्टर 2 के गाने का इस्तेमाल, राहुल गांधी, सुप्रिया श्रीनेत और जयराम रमेश के खिलाफ कॉपीराइट उल्लंघन का केस दर्ज

केजरीवाल ने आगे लिखा कि 4 दिसम्बर को इस बार दिल्ली की जनता दिल्ली की साफ़-सफ़ाई के लिए वोट देगी। दिल्ली को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए वोट देगी। इस बार दिल्लीवासी नगर निगम में भी AAP को चुनेंगे। वहीं, गोपाल राय ने कहा कि भाजपा की MCD चुनाव को टालने की लाख कोशिशों के बाद भी 4 दिसंबर को चुनाव की घोषणा हुई। कोर्ट और दिल्ली EC को धन्यवाद देते हैं। लोग बहुत खुश हैं, कूड़े और MCD में भाजपा से छुटकारा दिलाने का दिन घोषित हुआ। अब लोग MCD में भी केजरीवाल लाएंगे। 3 कूड़े के पहाड़ों से निजात पाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: विपक्ष पर नड्डा का निशाना, बोले- हम मिशन से काम करते हैं, वो कमीशन के लिए काम करते हैं

दिल्ली सरकार के मंत्री ने साफ तौर पर कहा कि MCD चुनाव भाजपा बनाम दिल्ली की जनता के बीच होगा। भाजपा को कूड़ा साफ़ करने के लिए 15 साल मिले थे लेकिन भाजपा ने दिल्ली को 3 कूड़े के पहाड़ दे दिए। लोगों को घरों से बाहर, सड़क और ऑफिस के नीचे कूड़ा मिलता है। उन्होंने दावा किया कि लोग भाजपा की जमानतें ज़ब्त कर आप को 250 में से 230 सीट जिताएंगे। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए चार दिसंबर को मतदान होगा जबकि मतों की गिनती सात दिसंबर को होगी। दिल्ली के राज्य निर्वाचन आयुक्त विजय देव ने शुक्रवार को तारीखों की घोषणा की। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़