'अध्यक्ष का पद विचारधारा का पद', चुनाव लड़ने के सवाल पर राहुल बोले- मैं अपने रुख पर कायम हूं

Rahul Gandhi
ANI
अंकित सिंह । Sep 22 2022 2:30PM

राहुल ने साफ तौर पर कहा है कि अध्यक्ष का पद एक संगठन का पद नहीं बल्कि अध्यक्ष का पद विचारधारा का पद है। कांग्रेस एक परिवार है और मैं अपने रुख पर कायम हूं।

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां लगातार बढ़ती जा रही है। कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं का मानना है कि राहुल गांधी को एक बार फिर से पार्टी का अध्यक्ष पद संभालना चाहिए। कई राज्य समितियों की ओर से राहुल गांधी को फिर से अध्यक्ष बनाने को लेकर प्रस्ताव पारित हो चुके हैं। इन सबके बीच राहुल गांधी ने आज एक बार फिर से अध्यक्ष चुनाव को लेकर बड़ी बात कही है। राहुल ने साफ तौर पर कहा है कि अध्यक्ष का पद एक संगठन का पद नहीं बल्कि अध्यक्ष का पद विचारधारा का पद है। कांग्रेस एक परिवार है और मैं अपने रुख पर कायम हूं। राहुल गांधी ने कहा कि आप एक ऐतिहासिक स्थान ले रहे हैं। एक ऐसा स्थान जो भारत के एक विशेष दृष्टिकोण को परिभाषित करती है। कांग्रेस अध्यक्ष सिर्फ एक संगठनात्मक पद नहीं है बल्कि यह एक वैचारिक पद है। इसलिए मेरी सलाह है कि जो कोई भी कांग्रेस का अध्यक्ष बने, उसे यह याद रखना चाहिए कि वह एक विचारधारा, एक विश्वास प्रणाली और भारत की दृष्टि का प्रतिनिधित्व करेगा। 

इसे भी पढ़ें: मैं तो जादूगर हूं, आपने ममता बनर्जी पर कौन सा जादू किया? गहलोत ने धनखड़ से किया सवाल, TMC ने ये जवाब दिया

राहुल ने कहा कि देश में बेरोजगारी और महंगाई बढ़ी है। विनाशकारी बेरोजगारी है और आवश्यक वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं। ये चिंताएं सभी पदयात्रियों को प्रोत्साहित करती रहती हैं और परस्पर जुड़ी हुई भी हैं। उन्होंने कहा कि हम एक ऐसी मशीन से लड़ रहे हैं जिसने इस देश के संस्थागत ढांचे पर कब्जा कर लिया है, जिसमें असीमित धन और लोगों को खरीदने, दबाव बनाने और धमकाने की क्षमता है। उसका नतीजा वही है जो आपने गोवा में देखा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जांच एजेंसियों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ हम लड़ रहे हैं। राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा पर कहा कि यात्रा की सफलता कुछ विचारों पर आधारित है। पहला विचार यह है कि एक भारत अखंड खड़ा है, अपने आप से युद्ध में नहीं है, अपनों से नाराज़ नहीं है, नफरत से भरा नहीं है। यह(यात्रा) कुछ ऐसा है जिसकी अधिकांश भारतीय लोग सराहना करते हैं और पसंद करते हैं। 

इसे भी पढ़ें: सरकार सभी मोर्चों पर विफल, ध्यान भटकाने के लिए एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है: कांग्रेस

इसके साव राहुल ने आगे कहा कि दो अन्य विचार भी हैं जो यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं। एक है बेरोजगारी का स्तर, जिसका सामना आज भारत कर रहा है। तीसरा मुद्दा कीमतों का है। ये तीन विचार हैं जो यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं और प्रोत्साहित कर रहे हैं। ये विचार आपस में जुड़े हुए हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यात्रा को लोगों को यह बताने के लिए डिज़ाइन किया गया है कि उन्हें एकजुट होने और एक ऐसे भारत में वापस जाने की आवश्यकता है जो अपने आप में प्रेमपूर्ण और स्नेही था। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़