हिमाचल प्रदेश के शिमला में कार खाई में गिरी, एक व्यक्ति की मौत

पुलिस के अनुसार, चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और वाहन गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस के मुताबिक, इस दुर्घटना में एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए।
हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक कार के खाई में गिर जाने से एक महिला की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना शिंगला ग्राम पंचायत के खूना गांव के पास हुई।
पुलिस के अनुसार, चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और वाहन गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस के मुताबिक, इस दुर्घटना में एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को बचाया गया और शव बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि घायलों को खानेरी स्थित महात्मा गांधी मेडिकल सर्विसेज कॉम्प्लेक्स में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
अन्य न्यूज़












