Odisha Police Operation Anweshan | लापता बच्चों-महिलाओं की आस बनी ओडिशा पुलिस, हजारों को सुरक्षित घर भेजा

Odisha Police
ANI
रेनू तिवारी । Sep 2 2025 10:12AM

ओडिशा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए,अधिकारियों के अनुसार, 2025 में, ओडिशा पुलिस ने 'ऑपरेशन अन्वेषण' सहित कई लक्षित अभियानों के माध्यम से 1,209 बच्चों और 6,667 महिलाओं को उनके परिवारों से सफलतापूर्वक मिलवाया।

ओडिशा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए,अधिकारियों के अनुसार, 2025 में, ओडिशा पुलिस ने 'ऑपरेशन अन्वेषण' सहित कई लक्षित अभियानों के माध्यम से 1,209 बच्चों और 6,667 महिलाओं को उनके परिवारों से सफलतापूर्वक मिलवाया। कई जिलों में चलाए गए विशेष अभियानों में पुरी में उल्लेखनीय सफलता मिली, जहाँ 45 बच्चों और 504 महिलाओं को बचाया गया। भद्रक और कटक में भी बड़ी संख्या में लोगों को बचाया गया। महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराध शाखा द्वारा 18 से 22 अगस्त तक राज्यव्यापी रूप से संचालित इस पहल का उद्देश्य लापता व्यक्तियों को उनके परिवारों से मिलाना था। पुरी, भद्रक और कटक जिलों में सबसे अधिक बचाव अभियान चलाए गए।

इसे भी पढ़ें: 13 सितंबर को मिजोरम-मणिपुर दौरे पर जा सकते हैं पीएम मोदी, पूर्वोत्तर को मिलेगा नया विकास! रेलवे लाइन की देंगे सौगात

 अभियान ‘ऑपरेशन अन्वेषण’

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने विशेष अभियान ‘ऑपरेशन अन्वेषण’ के दौरान कुल 358 लापता बच्चों और 2,059 महिलाओं का पता लगाया। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि यह अभियान 18 से 22 अगस्त तक पूरे ओडिशा में चलाया गया था। बयान के अनुसार, सबसे अधिक 45 बच्चों और 504 महिलाओं को पुरी पुलिस ने बचाया। इसके बाद भद्रक (37 बच्चे और 318 महिलाएं) और कटक (21 बच्चे और 304 महिलाएं) का स्थान रहा।

इसे भी पढ़ें: मराठा आरक्षण आंदोलन: हाई कोर्ट की फटकार के बाद मुंबई पुलिस का जरांगे को मैदान खाली करने का आदेश

लापता महिलाओं और बच्चों को खोजने के लिए फरवरी, अप्रैल और मई में भी विशेष अभियान चलाए गए थे। बयान में बताया गया कि फरवरी के अभियान के दौरान 139 बच्चों और 593 महिलाओं को बचाया गया, जबकि अप्रैल में 421 बच्चों और 3,073 महिलाओं का पता लगाया गया। वहीं, 19 से 22 मई तक चलाए गए अभियान के दौरान 291 बच्चों और 942 महिलाओं को बचाया गया।

All the updates here:

अन्य न्यूज़