विपक्ष को भी लगता है कि राजग सरकार सत्ता में लौटेगी : Prime Minister Modi

 Prime Minister Modi
प्रतिरूप फोटो
ANI

भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपनी प्रतिबद्धता पर जोर दिया। विपक्षी दलों का आरोप है कि मोदी सरकार उनके नेताओं को निशाना बनाने के लिए जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लगातार दो बार लोकसभा में अपने बहुमत का इस्तेमाल देश को मजबूत बनाने में किया है जबकि कांग्रेस ने दशकों तक मिले बहुमत का इस्तेमाल अपने ‘‘परिवार’’ को मजबूत बनाने में किया। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष को भी लगता है कि उनकी सरकार लगातार तीसरी बार सत्ता में आएगी।

हिंदी दैनिक अखबार ‘हिंदुस्तान’ को दिए एक साक्षात्कार में मोदी ने विपक्ष की आलोचना के बीच भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपनी प्रतिबद्धता पर जोर दिया। विपक्षी दलों का आरोप है कि मोदी सरकार उनके नेताओं को निशाना बनाने के लिए जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

उन्होंने कहा कि उन राज्यों में भी भ्रष्टाचार के खिलाफ कदम उठाए जा रहे हैं जहां भाजपा सत्ता में है। उन्होंने कहा कि केवल राजनीतिक भ्रष्टाचार को निशाना बनाने की कहानी ऐसे लोग फैला रहे हैं जिन पर जांच एजेंसियों की तलवार लटकी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़