विपक्षी पार्टियां UP को लूटने के लिए बनाती हैं सरकार तो भाजपा गरीबों की सेवा के लिए: स्वतंत्र देव सिंह

Swatantra Dev Singh

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि वंशवाद- परिवारवाद से दूर रहकर भाजपा ने योग्य व कर्मठ लोगों को संगठन व सरकार के पद पर बिठाया है और हमारी पार्टी में एक आम कार्यकर्ता भी संगठन व सत्ता के शीर्ष पर बैठने का सपना देख सकता है।

सुलतानपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने मंगलवार को विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस जैसी पार्टियां प्रदेश को लूटने के लिए सरकार बनाती हैं और वंशवाद-परिवारवाद को बढ़ावा देती हैं। सुलतानपुर जिले की ग्राम सभा कुड़वार के रामलीला मैदान में भाजपा द्वारा आयोजित ग्राम चौपाल को संबोधित करते हुए स्‍वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा गरीबों की सेवा के लिए सरकार बनाती है। 

इसे भी पढ़ें: अखिलेश का दावा, भाजपा में अब उभरने लगे असंतोष और विरोध के स्वर 

उन्होंने कहा कि वंशवाद- परिवारवाद से दूर रहकर भाजपा ने योग्य व कर्मठ लोगों को संगठन व सरकार के पद पर बिठाया है और हमारी पार्टी में एक आम कार्यकर्ता भी संगठन व सत्ता के शीर्ष पर बैठने का सपना देख सकता है, जबकि सपा, बसपा व कांग्रेस में परिवारवाद के चलते आम कार्यकर्ता शीर्ष पदों से दूर ही रहते हैं। 

इसे भी पढ़ें: BJP के द्वारा लाये गये बदलाव ने ममता को मंदिर जाने, ‘चंडी पाठ’ करने पर मजबूर किया: योगी आदित्यनाथ 

उन्होंने कहा, ‘‘सपा, बसपा और कांग्रेस प्रदेश को लूटने के लिए सरकार बनाती हैं।’’ केंद्र और राज्‍य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मोदी-योगी की तुलना तपस्वी और त्यागियों से की। उन्होंने कहा कि ये (मोदी-योगी) गरीबों की सेवा करते हैं, दोनों विकास पुरुष हैं, भ्रष्टाचार पर दोनों ने कड़ा वार किया है और इनके विकास के ही कारण आज पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़