पाक ने फिर तोड़ा संघर्ष विराम उल्लंघन, राजौरी और पुंछ जिले में की भारी गोलाबारी

pak-resorts-to-heavy-shelling-along-loc-in-rajouri-poonch
[email protected] । Dec 27 2019 6:42PM

पाकिस्तान की सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर राजौरी एवं पुंछ जिले में शुक्रवार को जबरदस्त गोलाबारी की जिसका भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। प्रवक्ता ने बताया कि कल रात भी पाक सेना ने नियंत्रण रेखा से लगते पुंछ-राजौरी सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था।

जम्मू। पाकिस्तान की सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर राजौरी एवं पुंछ जिले में शुक्रवार को जबरदस्त गोलाबारी की जिसका भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर लगभग सवा एक बजे पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए नियंत्रण रेखा पर सुंदरबनी सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी और मोर्टार से गोलाबारी की जिसका भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।

इसे भी पढ़ें: PoK में भारतीय सेना ने की बड़ी कार्रवाई, कांग्रेस नेता ने मोदी सरकार पर उठाया सवाल

प्रवक्ता ने बताया कि कल रात भी, पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा से लगते पुंछ-राजौरी सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। उकसावे की इस कार्रवाई का भी पुरजोर जवाब दिया गया।

All the updates here:

अन्य न्यूज़