बिना किसी उकसावे के पाकिस्तानी सेना ने पुंछ के तीन सेक्टरों में की गोलाबारी, मोर्टार के गोले भी दागे

Jammu Kashmir

प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान इस महीने 37 बार संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन कर चुका है।

जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के तीन सेक्टरों में नियंत्रण रेखा के पास बुधवार को संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे।  रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘सुबह करीब नौ बजे, पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया और केरनी, कस्बा और शाहपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे।’’ 

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी ढेर 

उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान इस महीने 37 बार संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन कर चुका है। राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पिछले सप्ताह पाकिस्ताानी गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया था और एक अधिकारी सहित दो लोग घायल हो गए थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़