Chamba, Himachal Pradesh में मिले 30 से अधिक गुब्बारे और पाकिस्तानी झंडा

हिमाचल प्रदेश के चुराह उपमंडल स्थित हिमगिरी पंचायत के शुरनाला क्षेत्र में ग्रामीणों की सूचना पर तीसा पुलिस ने 30 से अधिक गुब्बारे और एक पाकिस्तानी ध्वज कब्जे में लिया है। हरे और सफेद रंग के इन गुब्बारों पर दिल दिल पाकिस्तान लिखा हुआ पाया गया। चंबा के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी के अनुसार इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
नियंत्रण रेखा (एलओसी) से करीब 100 किलोमीटर दूर हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह इलाके में सोमवार को 30 से अधिक गुब्बारे और एक पाकिस्तानी झंडा बरामद किया गया। हरे और सफेद रंग के इन गुब्बारों पर ‘‘दिल दिल पाकिस्तान’’ लिखा हुआ था। ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर तीसा पुलिस मौके पर पहुंची और गुब्बारों व अन्य सामान को अपने कब्जे में ले लिया।
चंबा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विजय कुमार सकलानी ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। यह घटना हिमगिरी ग्राम पंचायत के शुरनाला क्षेत्र में हुई। चुराह एक दूरदराज और अधिक ऊंचाई वाला पहाड़ी उपमंडल है, जिसकी सीमाएं जम्मू-कश्मीर के डोडा और किश्तवाड़ क्षेत्रों से मिलती हैं।
यह क्षेत्र एलओसी से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की घटना सामने आई है। इससे पहले सिरमौर, बिलासपुर, ऊना, कांगड़ा और हमीरपुर सहित राज्य के कई अन्य जिलों में भी इस तरह के गुब्बारे मिल चुके हैं।
अन्य न्यूज़













