नशे को कहें ना, मोबाइल खोने पर अपनाएं ये तरीका; Mann Ki Baat में PM Modi की खास बातें

Mann Ki Baat 140th Episode
ANI
एकता । Nov 29 2026 1:52PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 140वें एपिसोड में युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने आईजीओटी कर्मयोगी प्लेटफॉर्म के जरिए सरकारी कर्मचारियों के नए कौशल सीखने के जज्बे की सराहना की। इसके अलावा, उन्होंने खोए हुए मोबाइल वापस पाने और वित्तीय धोखाधड़ी रोकने में संचार साथी पोर्टल की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 140वें एपिसोड के जरिए देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने नशा मुक्ति, सरकारी कर्मचारियों के नए कौशल सीखने और खोए हुए मोबाइल फोन को वापस पाने जैसे कई मुद्दों पर बात की। पीएम मोदी ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ तेजी से आगे बढ़ रहा है। कई युवा अपनी इच्छाशक्ति के दम पर नशे की लत को हरा रहे हैं और दूसरों के लिए मिसाल बन रहे हैं।

नशे की लत छोड़कर नई जिंदगी शुरू कर रहे युवा

पीएम मोदी ने कहा कि देश में नशा मुक्ति के प्रयासों को लगातार बढ़ावा मिल रहा है। ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के जरिए युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने ऐसे युवाओं के उदाहरण भी दिए, जिन्होंने मुश्किल हालात का सामना किया और अपनी इच्छाशक्ति से नशे की लत को पीछे छोड़कर जिंदगी को नई दिशा दी।

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi की अपील पर MK Stalin का दोटूक जवाब, बोले- तमिलनाडु के हितों से पीछे नहीं हटेंगे

सरकारी कर्मचारी भी सीख रहे नई चीजें

प्रधानमंत्री ने सरकारी कर्मचारियों के सीखने के जज्बे की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती और नई चीजें सीखने से अलग खुशी मिलती है। कई सरकारी कर्मचारी 20 से 25 साल तक सेवा देने के बाद भी नए कौशल सीखने के लिए समय निकाल रहे हैं।

पीएम मोदी ने बताया कि कर्मचारी इसके लिए ‘आईजीओटी कर्मयोगी’ डिजिटल प्लेटफॉर्म की मदद ले रहे हैं। इस प्लेटफॉर्म पर 17 भाषाओं में 7,000 से ज्यादा कोर्स उपलब्ध हैं। कर्मचारी यहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और इंडियन साइन लैंग्वेज जैसी चीजें सीख रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Delimitation Bill 2026 पर अपनों को मनाने निकली Congress, आज स्टालिन-पवार से होगी बात

खोया हुआ मोबाइल वापस पाने में मदद करेगा संचार साथी

पीएम मोदी ने खोए हुए मोबाइल फोन को लेकर भी लोगों को जरूरी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज मोबाइल फोन में हमारे जरूरी नंबर, फोटो और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद होते हैं। ऐसे में फोन खो जाने पर काफी परेशानी होती है। हालांकि, अब ‘संचार साथी’ प्लेटफॉर्म की मदद से खोए हुए मोबाइल को वापस पाने की प्रक्रिया आसान हुई है। प्रधानमंत्री ने बताया कि ‘संचार साथी’ पोर्टल पर अब तक 30 करोड़ से ज्यादा बार विजिट किया जा चुका है। वहीं, इसके ऐप को करीब 3 करोड़ बार डाउनलोड किया गया है।

इसे भी पढ़ें: Women Reservation Bill पर Naveen Patnaik करेंगे आखिरी फैसला, BJD करेगी अध्ययन

संचार साथी ऐप से 5,000 करोड़ रुपये के संभावित नुकसान को रोका गया

पीएम मोदी ने बताया कि ‘संचार साथी’ पोर्टल से बैंकों, पेमेंट ऐप्स, टेलीकॉम कंपनियों और पुलिस के अलावा 1,600 से ज्यादा संस्थाएं जुड़ी हुई हैं। इससे साइबर धोखाधड़ी की कोशिशों को समय रहते रोकने में मदद मिली है। उन्होंने कहा कि इस सिस्टम की मदद से अब तक 5,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के संभावित नुकसान को रोका जा चुका है। यह ऐप 23 भाषाओं में उपलब्ध है और इसका इस्तेमाल करना भी आसान है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़