जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया गया

Jammu
ANI

जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सोमवार को सुबह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने एक घुसपैठिए को मार गिराया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि क्षेत्र में मौजूद जवानों ने घुसपैठिए को बाड़ की दिशा में बढ़ते देखा था।

जम्मू। जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सोमवार को सुबह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने एक घुसपैठिए को मार गिराया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि क्षेत्र में मौजूद जवानों ने घुसपैठिए को बाड़ की दिशा में बढ़ते देखा था।

इसे भी पढ़ें: 'संजय राउत के कंधे से बंदूक चलाएंगे शरद पवार', बागी विधायक केसरकर बोले- हम नहीं होंगे समाप्त

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे जवानों ने उसे रुकने के लिए कहा लेकिन उसने चेतावनी को अनसुना कर दिया और बाड़ की दिशा में लगातार बढ़ता रहा।’’ प्रवक्ता ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने घुसपैठिए पर तीन राउंड गोली चलाई और कहा कि उसका शव बाड़ के नजदीक पड़ा मिला। शव को पुलिस को सौंप दिया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़