मानवता की मदद के लिए पथप्रदर्शक की जरूरत: बुद्ध पूर्णिमा पर राष्ट्रपति मुर्मू

 President Murmu
ANI

वैशाख की पूर्णिमा का विशेष महत्व है क्योंकि यह न केवल बुद्ध धम्म के अनुयायियों के लिए सबसे शुभ दिन है बल्कि उन सभी के लिए भी जो शांति, करुणा और सद्भाव फैलाने के लिए काम कर रहे हैं।’’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कहा कि दुनिया को एक ‘‘पथ प्रदर्शक’’ की आवश्यकता है जो मानवता को संघर्षों, पर्यावरणीय खतरों, सुरक्षा चुनौतियों के इस महत्वपूर्ण दौर से आसानी से निकलने में मदद कर सके।

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर यहां राष्ट्रीय संग्रहालय में आयोजित कार्यक्रम में रिकॉर्ड किए गए वीडियो संदेश में उन्होंने यह भी कहा कि भगवान बुद्ध के सिद्धांत समाज, देश और दुनिया में शांति और सद्भाव सुनिश्चित कर सकते हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, ‘‘आज मैं बुद्ध द्वारा दिए गए करुणा, शांति और सद्भाव केसंदेश को फिर से व्यक्त करना चाहती हूं। वैशाख की पूर्णिमा का विशेष महत्व है क्योंकि यह न केवल बुद्ध धम्म के अनुयायियों के लिए सबसे शुभ दिन है बल्कि उन सभी के लिए भी जो शांति, करुणा और सद्भाव फैलाने के लिए काम कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज, हम संघर्षों, पर्यावरणीय खतरों, सामाजिक तनावों और सुरक्षा चुनौतियों से जूझ रही दुनिया में रहते हैं, जो मनुष्यों के बीच चिंता, अनिश्चितता और भय का कारण बनते हैं। यही वह समय है, जब हमें एक पथप्रदर्शक की आवश्यकता है जो हमें इस महत्वपूर्ण दौर को पार करने में मदद कर सके।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़