पटनायक पांडियन को अगला मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं: Giriraj Singh

 Giriraj Singh
ANI

पटनायक के करीबी सहयोगी पांडियन पर निशाना साधते हुए दावा किया कि पटनायक ने पहले कहा था कि वह 75 साल के हो जाने पर मुख्यमंत्री पद छोड़ देंगे। उन्होंने कहा, ‘‘नवीन बाबू ने 20-25 साल पहले कहा था कि वह 75 साल की उम्र में रिटायर होंगे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को आरोप लगाया कि ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को एक गुट ने बंधक बना रखा है और वह वी. के. पांडियन को अगला मुख्यमंत्री बनाने की योजना बना रहे हैं।

सिंह ने अपने कैबिनेट सहयोगी धर्मेंद्र प्रधान के वास्ते प्रचार करने के लिए एक रोड शो में भाग लिया। प्रधान संबलपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं। राज्य पर एक माफिया का नियंत्रण होने का आरोप लगाते हुए सिंह ने कहा, ‘‘वह (पटनायक) आते हैं, दो मिनट बोलते हैं और फिर चले जाते हैं। उनका अपहरण कर लिया गया है और उन्हें बंदी बनाकर रखा गया है।’’

सिंह ने पटनायक के करीबी सहयोगी पांडियन पर निशाना साधते हुए दावा किया कि पटनायक ने पहले कहा था कि वह 75 साल के हो जाने पर मुख्यमंत्री पद छोड़ देंगे। उन्होंने कहा, ‘‘नवीन बाबू ने 20-25 साल पहले कहा था कि वह 75 साल की उम्र में रिटायर होंगे।

अब वह (नवीन पटनायक) 77 साल के हैं और पांडियन को अगला मुख्यमंत्री बनाने की योजना बना रहे हैं। मैं ओडिशा के लोगों से आग्रह करता हूं कि वे ओडिया अस्मिता को बचाने के लिए भाजपा को वोट दें और यह सुनिश्चित करें कि एक मूल निवासी राज्य की कमान संभाले।’’

संबलपुर में हनुमान जयंती समारोह पर रोक लगाने के लिए बीजू जनता दल (बीजद) सरकार की आलोचना करते हुए सिंह ने कहा, ‘‘अगर हम यहां हनुमान जयंती नहीं मना सकते, तो हमें कहां जाना चाहिए? पाकिस्तान, बांग्लादेश, या मलेशिया?’’

उन्होंने वादा किया कि ओडिशा में भाजपा की सरकार बनने पर लोग बिना किसी डर के हनुमान जयंती मना पायेंगे। उन्होंने प्रधान की ‘‘विकास पुरुष’’ के रूप में प्रशंसा की और कहा कि वह संबलपुर सीट 1.5 लाख से अधिक मतों से जीतेंगे। बीजद ने सिंह के बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़