पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की मांग, प्रियंका गांधी को रिहा करें योगी सरकार

 Mehbooba Mufti

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा को हिरासत में लिए जाने की आलोचना करते हुए कहा कि भारत महज़ एक कागज़ी लोकतंत्र है और यह बनाना रिपब्लिक’ (तानाशाही व्यवस्था) बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

श्रीनगर। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा को हिरासत में लिए जाने की आलोचना करते हुए कहा कि भारत महज़ एक कागज़ी लोकतंत्र है और यह बनाना रिपब्लिक’ (तानाशाही व्यवस्था) बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने मांग की कि वाद्रा को रिहा किया जाए।

इसे भी पढ़ें: इन चार युवा खिलाड़ियों को नहीं मिला T20 विश्वकप खेलने का मौका, टीम इंडिया के लिए साबित हो सकते थे ट्रंप कार्ड

महबूबा ने कहा, “ भारत सरकार के पास पहले ही कांग्रेस को फटकारने और व्यवहार्य विपक्ष की कमी पर मातम करने के लिए आज्ञाकारी मीडिया है, लेकिन व्यवस्थित रूप से सुनिश्चित करता है कि अवैध गिरफ्तारियों के जरिए वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं करें।

इसे भी पढ़ें: इस महीने जम्मू कश्मीर की यात्रा कर सकते हैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

हम महज़ एक कागज़ी लोकतंत्र हैं और बनाना रिपब्लिक (तानाशाही व्यवस्था) बनने की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।’’ वाद्रा को सोमवार को सीतापुर में लखीमपुर खीरी जाते समय हिरासत में लिया गया था, जहां रविवार को हुई हिंसा में आठ लोग मारे गए थे। मृतकों में चार किसान थे, जिन्हें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के स्वागत के लिए जा रहे कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चलाए जा रहे वाहनों ने कुचल दिया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़