दिल्ली में बदलाव के लिए जनता तैयार, सम्राट चौधरी का दावा, बिहार-यूपी के लोग भाजपा के साथ

Samrat Choudhary
X@samrat4bjp

भाजपा के स्टार प्रचारक चौधरी ने तीन दिन में दिल्ली विधानसभा के संगम विहार, चांदनी चौक सहित 7 क्षेत्रों में विशाल चुनाव सभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनता बदलाव के लिए तैयार है। लहर भाजपा के पक्ष में है।

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि इस बार दिल्ली में भाजपा के पक्ष में लहर चल रही है इसलिए निश्चित पराजय की आहट से बौखलाए अरविंद केजरीवाल चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था पर लगातार अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। भाजपा के स्टार प्रचारक चौधरी ने तीन दिन में दिल्ली विधानसभा के संगम विहार, चांदनी चौक सहित 7 क्षेत्रों में विशाल चुनाव सभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनता बदलाव के लिए तैयार है। लहर भाजपा के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि आप आदमी पार्टी की सरकार के भ्रष्टाचार और झूठे वादों से परेशान लोग अबकी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर भरोसा कर रहे हैं इसीलिए इस बार यहां भी पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। 

इसे भी पढ़ें: Rajendra Nagar Seat: राजेंद्र नगर सीट पर AAP, BJP और कांग्रेस के दिग्गजों के बीच मुख्य मुकाबला

चौधरी ने शुक्रवार को चांदनी चौक में भाजपा प्रत्याशी सतीश जैन, बाडली  में दीपक चौधरी और बुरारी में संजय तिवारी के पक्ष में चुनाव सभा को संबोधित किया। इससे पहले उन्होंने संगम विधान सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी चंदन कुमार चौधरी, रिठाला सीट से प्रत्याशी कुलवंत राणा, सुल्तानपुर माजरा सीट से प्रत्याशी करमवीर कर्मा तथा किराड़ी के प्रत्याशी बंजरग शुक्ला के पक्ष में प्रचार किया था। चौधरी ने कहा कि कोरोना का कठिन समय हो या उसके बाद की मुश्किलें आम आदमी पार्टीकी सरकार ने दिल्ली में बसे  बिहार-यूपी के वाले लाखों लोगों को  बुरी तरह निराश और अपमानित किया।  लोग इसका बदला वोट से लेंगे। 

   

इसे भी पढ़ें: Delhi Elections: द्वारका में गरजे PM Modi, बोले- दिल्ली में तकरार वाली नहीं, तालमेल वाली सरकार चाहिए

  

उपमुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के एक दर्जन से अधिक विधायक, राज्यसभा सांसद संजय सिंह और  पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल सहित तीन मंत्री भ्रष्टाचार के मामले में जेल जा चुके हैं या जमानत पर हैं। पूरी पार्टी और सरकार घोटालों में डूबी है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़