Russia-Ukraine War की वजह से बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? पेट्रोलियम मंत्री ने दिया यह जवाब

Hardeep puri
अंकित सिंह । Mar 8 2022 3:21PM

हरदीप पुरी ने आगे कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के कारण हम भारत में तेल की कमी नहीं होने देंगे। आगे हम जो भी निर्णय लेंगे वह हम अपने नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए लेंगे। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी के उस बयान पर भी तंज कसा जिसमें कांग्रेस नेता ने कहा था कि अपनी टंकी फुल करा लो।

रूस और यूक्रेन के बीच 13 दिन भी युद्ध जारी है। माना जा रहा है कि इस युद्ध की वजह से लोगों पर महंगाई की मार पड़ सकती है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस युद्ध की वजह से क्रूड ऑयल की कीमतों में बड़ा इजाफा देखने को मिला है। सबके बीच भारत में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि चुनावी नतीजों के बाद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी इजाफा देखने को मिल सकता है। इसी को लेकर आज पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी से सवाल किया गया। हरदीप पुरी ने कहा कि तेल की कीमतें वैश्विक कीमतों से निर्धारित होती हैं। विश्व के एक हिस्से में युद्ध जैसे हालात हैं। उन्होंने कहा कि इससे तेल कंपनियां भी प्रभावित होंगी।

हरदीप पुरी ने आगे कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के कारण हम भारत में तेल की कमी नहीं होने देंगे। आगे हम जो भी निर्णय लेंगे वह हम अपने नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए लेंगे। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी के उस बयान पर भी तंज कसा जिसमें कांग्रेस नेता ने कहा था कि अपनी टंकी फुल करा लो। हरदीप पुरी ने कहा कि एक हमारे युवा नेता है, वे कहते हैं कि जल्द ही अपनी टंकी भरवा लीजिए। चुनाव ख़त्म हो गए हैं। सवाल पूछा गया कि टंकियां भरवा लीजिए क्योंकि तेल के दाम बढ़ने वाले हैं। टंकी अभी भरवा लो या बाद में भरवा लो, कभी ना कभी तो चुनाव आएगा। उन्होंने कहा कि यह कहना कि चुनाव के कारण सरकार ने तेल की कीमतों को नियंत्रित किया था, सही नहीं है... हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हमारी ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा किया जाए।

इसे भी पढ़ें: गोवा कांग्रेस के नेताओं ने राहुल गांधी से मुलाकात की, मतगणना के बाद की रणनीति को लेकर चर्चा हुई

आपको बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के दौरान पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं होने को लेकर केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि ‘‘लोगों को अपनी गाड़ी का टैंक फुल करवा लेना चाहिए’’ क्योंकि मोदी सरकार का ‘‘चुनावी ऑफर’’ खत्म होने जा रहा है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘फटाफट पेट्रोल टैंक फुल करवा लीजिए। मोदी सरकार का ‘चुनावी ऑफर’ ख़त्म होने जा रहा है।’’ कांग्रेस नेताओं का दावा है कि उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के चलते पिछले कुछ सप्ताह से पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े हैं और चुनाव संपन्न होने के बाद इसमें बढ़ोतरी होगी। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़