पिथौरागढ़ के बगड़टोली ने Census 2027 के लिए रचा इतिहास, 100% स्व-गणना पूरी

Pithoragarh Bagadtoli
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित राजस्व गांव बगड़टोली ने जनगणना-2027 की स्व-गणना प्रक्रिया समय से पहले पूरी कर ली है। गांव के 18 परिवारों के सभी 77 नागरिकों ने 10 दिन में सौ सवालों के ऑनलाइन जवाब दर्ज किए। प्रगणक कलावती धरियाल और ग्राम प्रधान राहुल कुमार के समन्वय से यह उपलब्धि हासिल हुई।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले का राजस्व गांव बगड़टोली जनगणना-2027 के लिए स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी करने वाला जिले का पहला गांव बन गया है। एक आधिकारिक बयान में राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि गांव ने 100 प्रतिशत स्व-गणना पूरी कर इतिहास रचा है और राष्ट्रीय अभियान के लिए एक मिसाल पेश की है। पिथौरागढ़ के तहसीलदार विजय गोस्वामी ने कहा, गांव को जनगणना के लिए 30 नवंबर तक का समय दिया गया था, लेकिन प्रगणक (एन्यूमेरेटर) कलावती धरियाल ने यह काम 10 दिन में पूरा कर लिया।

उन्होंने बताया कि गांव के 18 परिवारों के कुल 77 लोगों ने जनगणना के लिंक का इस्तेमाल किया और आवश्यक जानकारी देने के लिए सभी 100 सवालों के जवाब भरे। बगड़टोली के ग्राम प्रधान राहुल कुमार ने कहा कि प्रगणक कलावती धरियाल ने उन्हें साथ लेकर ग्रामीणों को स्व-गणना के लिए प्रेरित किया, जिसके बाद गांव के सभी लोगों ने जनगणना लिंक के जरिये यह प्रक्रिया पूरी की।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़