दक्षिण दिल्ली में प्लंबर ने नाबालिग से उसके घर पर किया दुष्कर्म

minor raped
प्रतिरूप फोटो
creative common

इस दौरान आरोपी ने उसके घर में घुसकर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। उसने बताया कि लड़की ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया।

दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार इलाके में एक प्लंबर ने 15 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान मुकेश के रूप में हुई है और वह इलाके में प्लंबर का काम करता है।

पुलिस के अनुसार, घटना रविवार को उस समय हुई जब लड़की अपने घर पर अकेली थी। इस दौरान आरोपी ने उसके घर में घुसकर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। उसने बताया कि लड़की ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया।

पुलिस ने बताया कि मुकेश के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 65 (1) (16 वर्ष से कम उम्र की महिला से दुष्कर्म) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़