पीएम मोदी ने देशवासियों को दी रामनवमी और सिविल सेवा दिवस की शुभकामनाएं

PM MODI

देश के विभिन्न हिस्सों ओर विभिन्न क्षेत्रों में नागरिकों की सेवा करने और राष्ट्र की प्रगति को आगे ले जाने में वे अथक प्रयास कर रहे हैं। इसी तत्परता के साथ वह देश सेवा करते रहें।’’ भारत सरकार ने वर्ष 2006 से प्रत्येक वर्ष 21 अप्रैल को सिविल सेवा दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को सिविल सेवा दिवस और  रामनवमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में कड़ी मेहनत से वह देश की प्रगति में अपना योगदान दे रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘सिविल सेवा दिवस पर सभी सिविल सेवकों को मैं शुभकामनाएं देता हूं।

रामनवमी के अवसर पर पीएम मोदी ने कहा, 'आज रामनवमी है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का हम सभी को यही संदेश है कि मर्यादाओं का पालन करें। कोरोना के इस संकट काल में कोरोना से बचने के जो भी उपाय हैं, कृपया करके उनका पालन कीजिए। 'दवाई भी, कड़ाई भी' के मंत्र को याद रखिए। रामनवमी की मंगलकामनाएं। देशवासियों पर भगवान श्रीराम की असीम अनुकंपा सदा बनी रहे। जय श्रीराम।' 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में कोरोना का कहर, सिर्फ 4 घंटे ही खुलेंगे जरूरी सामानों के दुकान

देश के विभिन्न हिस्सों ओर विभिन्न क्षेत्रों में नागरिकों की सेवा करने और राष्ट्र की प्रगति को आगे ले जाने में वे अथक प्रयास कर रहे हैं। इसी तत्परता के साथ वह देश सेवा करते रहें।’’ भारत सरकार ने वर्ष 2006 से प्रत्येक वर्ष 21 अप्रैल को सिविल सेवा दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। इस अवसर पर विज्ञान भवन में एक समारोह का आयोजन किया गया था जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी ने किया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़