PM Modi ने संबोधित किया साल के अंतिम मन की बात कार्यक्रम को, कहा- भारत ने हर क्षेत्र में दिखाया दम

mann ki baat
ANI Image
रितिका कमठान । Dec 25 2022 12:05PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वर्ष के अंतिम मन की बात कार्यक्रम को 25 दिसंबर को संबोधित किया है। इस दौरान उन्होंने वर्ष भर के कई कार्यक्रमों की चर्चा की है। पीएम मोदी ने कहा कि वर्ष 2022 काफी प्रेरक रहा है।

पीएम नरेंद्र मोदी देश को 96वें मन की बात कार्यक्रम के तहत एक बार फिर संबोधित किया है। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए पीएम मोदी का ये मन की बात कार्यक्रम काफी खास रहा है। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने सेहत, स्वास्थ्य, तकनीक से लेकर भारत के दमखम तक को लेकर काफी चर्चा की है।

पीएम मोदी ने कहा कि 2022, कई मायने में बहुत ही प्रेरक और अद्भुत रहा। इस वर्ष भारत ने अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे किए और अमृतकाल का प्रारंभ हुआ। इस साल देश ने नई रफ्तर पकड़ी और सभी देशवासियों ने एक से बढ़कर एक काम किए।

वर्ष 2022 को किया जाएगा याद
उन्होंने कहा कि साल 2022 एक और कारण से हमेशा याद किया जाएगा। ये है, 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की भावना का विस्तार। देश के लोगों ने एकता और एकजुटता को celebrate करने के लिए भी कई अद्भुत आयोजन किए। 2022 में देशवासियों ने एक और अमर इतिहास लिखा है। अगस्त के महीने में चला 'हर घर तिरंगा' अभियान भला कौन भूल सकता है। वो पल थे हर देशवासी के रौंगटे खड़े हो जाते थे। आजादी के 75 वर्ष के इस अभियान में पूरा देश तिरंगामय हो गया।

मन की बात में किया अटल जी को याद
मन की बात कार्यक्रम में उन्होंने सभी के श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनके जन्मदिन पर याद किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वे एक महान राजनेता थे, जिन्होनें देश को असाधारण नेतृत्व दिया। हर भारतवासी के ह्रदय में उनके लिए एक खास स्थान है। वहीं दुनिया भर में मनाए जा रहे क्रिसमस का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आज दुनियाभर में धूमधाम से Christmas का त्योहार भी मनाया जा रहा है। ये Jesus Christ के जीवन, उनकी शिक्षाओं को याद करने का दिन है। मैं आप सभी को Christmas की ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं।

टाटा मेमोरियल सेंटर का भी किया जिक्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई के Tata Memorial centre का जिक्र करते हुए कहा कि इस संस्थान ने Research, Innovation और Cancer care में बहुत नाम कमाया है। इस Centre द्वारा की गई एक Intensive Research में सामने आया है कि Breast Cancer के मरीजों के लिए योग बहुत ज्यादा असरकारी है।

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के AIIMS में भी एक प्रयास किया जा रहा है। यहां हमारी पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को validate करने लिए छह साल पहले Centre for Integrative Medicine and Research की स्थापना की गई। इसमें Latest Modern Techniques और Research Methods का उपयोग किया जाता है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि श्रोताओं को मैं एक और चुनौती के बारे में बताना चाहता हूं, जो अब समाप्त होने की कगार पर है। ये चुनौती, ये बीमारी है -'कालाजार'। सबके प्रयास से 'कालाजार' नाम की ये बीमारी अब तेजी से समाप्त होती जा रही है।

नमामि गंगे का किया जिक्र
इस दौरान उन्होंने आठ वर्षों पूर्व शुरू किए गए नमामि गंगे प्रोजेक्ट का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सदियों से कल-कल बहती मां गंगा को स्वच्छ रखना हम सबकी बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य के साथ, 8 साल पहले हमने 'नमामि गंगे अभियान' की शुरुआत की थी। हम सभी के लिए यह गौरव की बात है कि भारत की इस पहल को आज दुनियाभर की सराहना मिल रही है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़